Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री ने विभाग को चुस्त दुरूस्त बनाने के दिशा निर्देश जारी किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Aug 2020

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।राजिन्द्र गर्ग ने अधिकरियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2019 इत्यादि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य सामग्री के समय-समय पर सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के खाद्य सामग्री भंडारण गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।राजिंद्र गर्ग ने कहा कि बाहरी राज्यों से प्रक्योर की जाने वाली खाद्य सामग्री की प्रक्योरमेंट समय पर की जाए ताकि लोगों को सभी खाद्य वस्तुएं समय पर मिल सके। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए ताकि राज्य खाद्य आपूर्ति निगम को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मानसी सहाय ठाकुर व निदेशक आबिद हुसैन शादिक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajinder Garg , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD