Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब के डीजपी द्वारा जहरीली शराब के मामले में दर्ज मुकद्दमों की तेजी से जांच करने के लिए 2 विशेष जांच टीमों का गठन

एडीजीपी कानून और व्यवस्था करेंगे दोनों जांच टीमों की निगरानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Aug 2020

Last updated on: Aug 05, 2020, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) दिनकर गुप्ता ने बुधवार को दो विशेष जांच टीमों (एस.आई.टी.) के गठन का आदेश दिया है ताकि जहरीली शराब से घटे दुखांत में दर्ज सभी एफ.आई.आरों की तेजी से जांच की जा सके। एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) ईश्वर सिंह दोनों एसआईटीज की निगरानी करेंगे।पंजाब पुलिस ने इस मामले में कुल पाँच मुकद्दमे दर्ज किये हैं जिनमें से तरनतारन में 3, अमृतसर देहाती और बटाला में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पहली बार एसपी-स्तर के अधिकारियों को इन मामलों के लिए जांच अधिकारी (आई.ओ.) नामजद किया गया है जिससे अपराधियों के दोष जल्द से जल्द सामने लाए जा सकें।डी.जी.पी. ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एस.आई.टी. की निगरानी में पंजाब राज्य के अंदर और बाहर दोनों हर किस्म के संबंधों को उजागर करने के लिए पूरी और व्यापक जांच को यकीनी बनाया जाये। डी.जी.पी. ने कहा कि आई.ओज सम्बन्धित अदालतों में जल्द से जल्द अपने दस्तखतों अधीन अंतिम रिपोर्ट दायर करने के लिए भी जिम्मेदार होंगे।डिआईजी (फिरोजपुर रेंज फिरोजपुर) हरदयाल सिंह मान तरनतारन में दर्ज मुकद्दमों की जांच के लिए एसआईटी का नेतृत्व करेंगे जबकि आई.जी (बार्डर रेंज अमृतसर) सुरिन्दरपाल सिंह परमार, अमृतसर और बटाला में दर्ज मुकद्दमों की जांच करने वाली एसआईटी की निगरानी करेंगे।तरन तारन एस.आई.टी. के अन्य सदस्यों में एस.एस.पी तरन तारन, /ध्रुमन निंबले, एस.पी (जांच) तरनतारन, जगजीत सिंह वालों जिनको जांच अधिकारी नामांकित किया गया है।एस.एस.पी अमृतसर (देहाती) ध्रुव दाहिया, गौरव तूरा और एस.पी जांच, अमृतसर (देहाती) एफआईआर नं .109 तारीख 30.7.20, थाना तरसिक्का के लिए जांच अधिकारी नामांकित किये गए हैं जबकि एसएसपी बटाला रछपाल सिंह, तेजबीर सिंह एस.पी जांच बटाला एफआईआर नं .201 तारीख 31.7.2020, थाना सिटी बटाला की जांच के लिए दूसरी एसआईटी के मैंबर हैं।एस.आई.टीज के चेयरमैनों को सबूतों की सही और उचित रिकार्डिंग को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस के किसी भी अधिकारी / विंग / यूनिट, या पंजाब सरकार के किसी विभाग, या किसी विशेष संस्था / लैब या माहिरों की सहायता और सहयोग प्राप्त करने का अधिकार दिया गया है ताकि दोषियों को सजा दिलाने के लिए एक मजबूत केस तैयार किया जा सके। डीजीपी ने कहा कि जांच के अलग-अलग चरणों पर कानून / सरकारी वकील अधिकारी की सलाह ली जायेगी।

 

Tags: Dinkar Gupta , Director General of Police , DGP , Punjab Police , Special Investigation Teams , SITs , Hooch Tragedy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD