Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल ने किसानों से न्यूनतम उत्पादन लागत के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Aug 2020

Last updated on: Aug 04, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जगदीश शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपने बागीचे के सेब भेंट किए, जिसे सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि प्रणाली के अनुरूप विकसित किया गया है।इस अवसर पर श्री शर्मा ने राज्यपाल को अपनी भूमि में उच्च घनत्व वाले बाग विकसित करने के लाभ और तरीके से अवगत कराया। आज उनके डेढ़ हेक्टेयर भूमि में 1400 सेब के उच्च घनत्व वाले पौधे हैं। उन्होंने केवल 38 पौधों के साथ प्राकृतिक खेती शुरू की थी और इस पर प्रति हेक्टेयर लगभग 4.38 लाख खर्च किया था जो अब यह घटकर केवल 50 हजार प्रति हेक्टेयर रह गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यह कम लागत वाला निवेश होगा। प्राकृतिक खेती अपना कर उत्पादन की लागत तेजी से घट रही है जबकि उत्पादकता कम नहीं हुई है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित सेब की बाजार में प्रति बाॅक्स 3000 हजार से अधिक कीमत मिल रही है।उन्होंने राज्य के किसानों को भारतीय नस्ल की गाय पालने और प्राकृतिक खेती को अपनाकर उच्च घनत्व वाले बागीचे में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया जैसा कि पश्चिम के सेब उत्पादक देशों में किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बागवानी, पुष्प उत्पादन, रेशम उत्पादन और मशरूम उत्पादन का सरकारी कर्मचारी के रूप में अतीत का अनुभव है और उस अनुभव का लाभ उठाकर उन्होंने प्राकृतिक खेती पर आधारित सेब के बागीचे विकसित किए जिसके अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं।राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रत्येक बागवान के लिए सफलता व प्रेरणा की कहानी है। उन्होंने कहा कि एक उच्च स्तर के अधिकारी का इस तरह से योगदान वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि 4800 से अधिक बागवानों ने राज्य में प्राकृतिक खेती को अपनाया है और 800 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सेब उत्पादन की प्राकृतिक खेती की जाती है। प्राकृतिक खेती को अपनाकर बागवानों की उत्पादन की लागत कम हो रही है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती प्रणाली को अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि बाजार में प्राकृतिक उत्पादों की काफी मांग है और राज्य सरकार भी इस खेती प्रणाली को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने राज्य में इस प्रणाली को प्रोत्साहन देने में एसपीएनएफ परियोजना के तहत अधिकारियों की टीम द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।एसपीएनएफ के परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने भी राज्य में प्राकृतिक खेती की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परियोजना के विशेषज्ञों ने भी जे.सी. शर्मा के बागीचे का निरीक्षण किया और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।एसपीएनएफ के अतिरिक्त निदेशक डा. राजेश्वर चंदेल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Governor , Governor of Himachal Pradesh , Jagdish Sharma , Subhash Palekar Natural Farming System

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD