Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

बलबीर सिद्धू ने लुधियाना और बरनाला में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र और जच्चा बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल खोलने के लिए नींव पत्थर रखा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना/बरनाला , 31 Jul 2020

Last updated on: Jul 31, 2020, 00:00 IST

पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने की वचनबद्धता के अंतर्गत राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने आज जिला लुधियाना के गाँव झोरड़ां में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र और जिला बरनाला के तपा में माईं दौलतां जच्चा बच्चा स्वास्थ्य देशभाल अस्पताल स्थापित करने के लिए नींव पत्थर रखा। एक प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोविड -19 महामारी के कारण पैदा हुई संकटकालीन स्थिति के दौरान राज्य में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और लोगों तक उचित स्वास्थ्य सहूलतों का विस्तार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग में 4000 पद भरने जा रही है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी। मंत्री ने बताया कि आज उन्होंने जिला लुधियाना के गाँव झोरड़ां में प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का नींव पत्थर रखा जो सारागढ़ी जंग के शहीद हवलदार ईशर सिंह की याद में स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने जिला बरनाला के तपा में माईं दौलतां जच्चा - बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पताल का नींव पत्थर भी रखा।श्री सिद्धू ने आगे बताया कि कोविड -19 के फैलाव को रोकने के लिए विभिन्न पहलकदमियां की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग की राज्य और जिला स्तरीय टीमें दिन रात मरीजों को मानक स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के लिए काम रही हैं और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारी भी केारोना की लपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पंजाब अच्छा प्रदर्शन कर रहा है परन्तु अब समय आ गया है कि कोविड -19 के दुष्प्रभावों से बचने के लिए राज्य सरकार की तरफ से जारी किये दिशा -निर्देशों जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरियाँ और हाथों को साफ़ रखना आदि की सख़्ती से पालना की जाये।राज्य के लोगों को तीसरे स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को यकीनी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुझाए महामारी रोग एक्ट 1897 (कोविड -19 रैगूलेशन 2020)  के अंतर्गत सभी प्राईवेट अस्पतालों / नर्सिंग होम / क्लीनिकों को तीसरे (एचडीयू, आईसीयू) स्तर की देखभाल के लिए निर्देश दिए हैं। 

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Raikot , Ludhiana , Dr Amar Singh , Barnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD