Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एआईआईए ने कोविड-19 मरीजों का ‘मुफ्त परीक्षण और उपचार’ शुरू किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2020

Last updated on: Jul 30, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक की घोषणा को ध्‍यान में रखते हुए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने हाल ही में अपने कोविड-19 हेल्थ सेंटर (सीएचसी) में मरीजों को मुफ्त या नि:शुल्‍क परीक्षण और उपचार सुविधा प्रदान करना शुरू कर दिया है।श्री नाइक ने 28 जुलाई 2020 को सीएचसी का दौरा किया, ताकि कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए इस केंद्र में की गई व्यवस्था का जायजा लिया जा सके। इस दौरान मंत्री महोदय ने घोषणा की कि सीएचसी सभी रोगियों को नि:शुल्क परीक्षण और उपचार सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने सीएचसी की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) का भी उद्घाटन किया जो वेंटिलेटर सुविधा और आईसीयू की अन्य सभी मानक व्‍यवस्‍थाओं से लैस है।यही नहीं, एआईआईए को भी दिल्ली सरकार द्वारा कोविड-19 परीक्षण केंद्र (आरटी-पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्टिंग) के रूप में निर्दिष्‍ट किया गया है। इसके अलावा, आम जनता द्वारा टेलीफोन के जरिए पूछे जाने वाले कोविड- 19 से संबंधित सवालों का सटीक उत्‍तर देने के लिए एआईआईए में एक ‘कोविड कॉल सेंटर’ स्थापित किया गया है।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में निवारक एवं उपचारात्मक या रोगनिवारक स्वास्थ्य सेवा और अश्वगंधा, नीम, कालमेघ, गिलोय जैसे अनुसंधान क्षेत्रों में इस संस्थान की अत्‍यंत अहम भूमिका है।मंत्री महोदय ने आयुष मंत्रालय के निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस के 80,000 कर्मियों के लिए शुरू किए गए रोगनिरोधी कार्यक्रम ‘आयुर्रक्षा’ की भी सराहना की। 

कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति का योद्धा होने के नाते दिल्ली पुलिस को ‘आयुर्रक्षा’ किट दी जा रही है, ताकि इस महामारी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता और जीवन की गुणवत्ता या स्‍तर बेहतर किया जा सके। आयुर्रक्षा किट में संशमनी वटी (गिलोय से तैयार), आयुष काढ़ा और नाक में लगाने के लिए अणु तेल शामिल हैं। अब तक 1,58,454 ‘आयुर्रक्षा’ किट दो चरणों में वितरित की गई हैं, जबकि समग्र अनुपालन 90% से भी अधिक रहा है। भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य फाउंडेशन (पीएचएफआई) की मदद से दिल्ली पुलिस कर्मियों के फीडबैक का विश्लेषण किया जा रहा है। कर्मियों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है जिसमें चिंता घटना, सामान्य रूप से अच्‍छा महसूस होना और हल्‍के लक्षणों जैसे कि सर्दी एवं खांसी में कमी होना शामिल हैं। यह भी पाया गया है कि दिल्ली में सामान्य आबादी के रुझानों की तुलना में कोविड-19 से जुड़ी प्रवृत्ति में गिरावट आई है।एआईआईए के मुआयने के दौरान मंत्री महोदय ने डॉक्टरों की टीम के साथ भी बातचीत की और इस केंद्र में भर्ती रोगियों के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारियां लीं। उन्होंने कोविड-19 स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और आयुर्वेदिक दवाओं से किए जा रहे उपचार के परिणामों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी।मंत्री महोदय ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर एआईआईए  द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों के आधार पर कोविड के पॉजिटिव रोगियों की देखभाल करने में एआईआईए की पूरी टीम का उत्साह, भावना, साहस और प्रयास सराहनीय है। एआईआईए पूरे भारत में कोविड-19 मरीजों को व्यक्तिगत आयुर्वेद चिकित्सा, आहार, योग और विश्राम तकनीकों के माध्यम से समग्र देखभाल या सेवाएं प्रदान करने में अनुकरणीय भूमिका निभा रहा है।  

 

Tags: Shripad Yesso Naik , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , New Delhi , Minister of State for AYUSH , AYUSH , National AYUSH Mission , All India Institute of Ayurveda , AIIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD