Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डॉ. राम लाल मारकण्डा ने लाहौल की पट्टन घाटी दौरे में किया जनसमस्याओं का निपटारा

17 लाख से बनेगा गौशाल में तीनमंज़िला भवन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलंग (लाहौल) , 27 Jul 2020

Last updated on: Jul 27, 2020, 00:00 IST

कृषि, जनजातीय विकास मंत्री, डॉ. राम लाल मारकण्डा ने लाहौल दौरे के दौरान पट्टन घाटी के गौशाल, लिंगर,शांशा, राशेल, रावे, जोबरंग, जाहलमा, जसरथ, नालडा, चौखंग, नैनगाहर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने गाँवों में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौक़े पर ही निपटारा किया तथा सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गौशाल में 17 लाख रुपये की लागत से नया  तीन मंज़िला भवन बनाया जाएगा जिसने एक मंज़िल पंचायतघर, महिला मंडल तथा अतिथि गृह के लिए बनेगी, ताकि पर्यटकों के लिए भी रहने की सुविधा प्रदान की जा सके। इसके लिए पुराने भवन को गिराने के लिए कमेटी गठन किया गया है तथा नए भवन का नक्शा बनाने के आदेश दिए गए हैं।लिंगर सड़क को  सोलिंग करने का कार्य इस वर्ष की कार्ययोजना में है तथा लिंगर कुहल की मरम्मत कर इसे खेत तक कृषि सिंचाई से जोड़ा जाएगा। पेयजल लाइन को डेढ़ इंच की पाइप जोड़कर इसे सुचारू रूप से चलाया जाएगा ताकि सर्दियों में पेयजल की समस्या न हो। लिंगर महिला मण्डल भवन की मुरम्मत अनुमानित एक लाख रुपये ख़र्च कर की जाएंगी।जसरथ पुल का निर्माण कार्य नाबार्ड का स्वीकृति पत्र मिलते ही शुरू हो जाएगा।चोखंग में लोगों की समस्याओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि झोलिंग में जिओ का टावर लगने से चोखंग गाँव संचार सुविधा से जुड़ जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रोहतांग टनल का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद लाहौल में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि नीलकण्ठ महादेव सहित लाहौल के अन्य कई नए स्थानों को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना हमारी प्राथमिकता है जिससे स्थानीय युवाओं को रोज़गार मिल सके तथा ज़िले का विकास हो। इसके लिए हमें तैयार होने व सुविधाओं का निर्माण करने की आवश्यकता है।इस दौरे के दौरान संबंधित पंचायतों के, प्रधान,  टी ए सी सदस्य शमशेर,  प्रधान प्रेमदासी तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Lahaul And Spiti , Keylong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD