Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समाजसेवी हरीश मोंगा की लिखित पुस्तक फ्रेंकली स्पीकिंग का डिप्टी कमिश्नर ने किया विमोचन

किताब में जिंदगी के तुजुर्बों और रोजमर्राओं की घटनाओं का किया गया है संकलन : हरीश मोंगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 24 Jul 2020

Last updated on: Jul 24, 2020, 00:00 IST

फिरोजपुर के प्रख्यात समाज सेवी व ब्लाइंड होम के सहायक सचिव हरीश मोंगा की लिखित पुस्तक फ्रेंकली स्पीकिंग का शुक्रवार को फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल ने विमोचन किया। इस मौके पर उन्होंने किताब के लेखक व समाज सेवक हरीश मोंगा को बधाई दी और साथ ही उनसे किताब के बारे में जानकारी हासिल की। डिप्टी कमिश्नर से बातचीत में लेखक हरीश मोंगा ने बताया कि ये किताब उनकी जिंदगी के तुजुर्बों और रोजमर्रा की घटनाओं पर आधारित है, जिसे उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि सभी घटनाओं को एक अनोखा शीर्षक भी प्रदान किया गया है, जिससे उन्हें पढ़ने के लिए उनकी जिज्ञासा और भी बढ़ जाती है। श्री हरीश मोंगा ने डिप्टी कमिश्नर गुरपाल सिंह चाहल को बताया कि इससे पहले भी साल 1992 में उनकी पंजाबी भाषा में लिखी गई किताब अक्खों-परोखे छप चुकी है, जिसमें कई प्रख्यात लेखकों की मशहूर कविताओं, गजलों व कहानियों का संग्रह किया गया था, साथ में उनकी कई अपनी रचनाएं भी इसमें सम्मिलित थीं। ये पुस्तक उन्होंने समाज के नेत्रहीन वर्ग को समर्पित की थी। इस पुस्तक के विक्रय से अर्जित राशि एक लाख रुपए को फिरोजपुर स्थित अंधविद्यालय को दान किया गया था।हरीश मोंगा मार्कफैड में बतौर निजी सचिव अपनी सेवाएं दे चुके हैं और रिटायरमेंट के बाद पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के बाद समाज सेवा से संबंधित कार्यों में जुटे हुए हैं। वह देव समाज संस्था से जुड़े हुए हैं और पिछले 41 साल से देव समाज की शिक्षाओं का प्रचार कर रहे हैं। इस मौके पर सहायक कमिश्नर रविंदर अरोड़ा, एसडीएम अमित गुप्ता, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अशोक बहल, फिरोजपुर प्रेस क्लब के प्रधान श्री जसविंदर संधू, चेयरमैन राजेश मेहता, गौरव सागर भास्कर, हरजिंदर शर्मा, सन्नी चोपड़ा, साइकलिस्ट सोहन सिंह सोढ़ी इत्यादि मौजूद थे।

 

Tags: DC Ferozepur , Book , Deputy Commissioner Ferozepur , Ferozepur , Frankly Speaking , Gurpal Singh Chahal , Harish Monga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD