Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जी मोड टनल जून, 2021 में पूरा होगा, जोजिला टनल जून 2026 में पूरा किया जायेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Jul 2020

Last updated on: Jul 20, 2020, 00:00 IST

मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने एनएचआईडीसीएल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।बैठक में एमडी एनएचआईडीसीएल, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रशासनिक सचिव जिनमें राजस्व बिजली विकास, लोक निर्माण (आरएंडबी) षामिल थे अतिरिक्त मंडलायुक्त जम्मू एवं कष्मीर एमडीजम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जम्मू उधमपुर, अनंतनाग, गांदरबल और बारामूला के उपायुक्त तथा अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।कश्मीर प्रांत में जी-मोड सुरंग और जोजीला सुरंग सहित मेगा परियोजनाओं पर काम बहुत तेजी से किया जा रहा है।बैठक के दौरान इस बात की जानकारी दी गई कि जी सुरंग परियोजना में 6.5 किलोमीटर सुरंग, 6 किलोमीटर पहुंच मार्ग, 2 प्रमुख पुल और 1 मामूली पुल शामिल हैं। इस परियोजना पर लगभग 2379 करोड रु की लागत लगाई जायेगी जोकि 30 जून, 2021 तक पूरा होने की संभावना है जिससे सोनामर्ग क्षेत्र पूरा वर्श श्रीनगर से जुडा रहेगा।बैठक में जोजीला परियोजना के तहत प्रारंभ किये गये काम की जानकारी भी दी गई। जिसमें जोजिला परियोजना में  व्यापक रूप से एक एकीकृत पैकेज के रूप में जी मोड जोजिला सुरंग के बीच 14.15 किलोमीटर सुरंग और 18 किलोमीटर की एप्रोच रोड शामिल है,  इसके अतिरिक्त गाड़ी हेतु रास्ता, 2 बर्फ गैलरी, 4 प्रमुख पुल और 18 हिमस्खलन सुरक्षा बांध शामिल हैं। इस परियोजना पर 4430 करोड़ रु की लागत लगाई जायेगी जोकि जून, 2026 तक प्रारंभ होने की संभावना है,। इस सुरंग से लद्दाख क्षेत्र वर्श भर श्रीनगर से साथ जुडा रहेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने बारामूला- गुलमर्ग, वेल्लू- खानबल, वेल्लू- दोनीपावा, दोनीपावा- आशाजीपोरा सड़क परियोजनाओं की भी प्रगति का जायजा लिया। बैठक में जम्मू प्रांत में कार्यान्वयन सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए  इस बात की जानकारी दी गई कि जम्मू अखनूर रोड के तीसरे पैकेज के तहत परियोजना के कामों को छोड़ने के लिए गलत ठेकेदार पर 25 लाख का जुर्माना लगाया गया है, और जल्द ही काम फिर से शुरू हो जायेगा।  अतिरिक्त उपायुक्त जम्मू ने 15 किलोमीटर सडक के स्टैच मुक्त हेतु जानकारी देते हुए कहा कि बाकी 30 जुलाई, 2020 तक उपलब्ध करवाया जायेंगा।इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी ठेकेदारों को कोविड ​​-19 से सम्बंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रवासी श्रम और उपकरण लाने की अनुमति देने का निवेदन किया।मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रभावी निगरानी पर जोर दिया।

 

Tags: Chief Secretary Kashmir , B.V.R. Subrahmanyam , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD