Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोकर रखने की आवश्यकता : बंडारू दत्तात्रेय

राज्यपाल ने लाहौल-स्पीति के लोगों से बातचीत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Jul 2020

Last updated on: Jul 16, 2020, 00:00 IST

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज यहां राजभवन में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला लाहौल-स्पीति के जनजातीय क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से बातचीत करते हुए समृद्ध जनजातीय संस्कृति को संजोए रखने और क्षेत्र के लोगांे के अधिकारों के संरक्षण और क्षेत्र के विकास पर बल दिया।राज्यपाल ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि कोरोना जांच में वृद्धि की जानी चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि रोहतांग सुरंग के निर्माण से जनजातीय क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियां अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार गतिविधियां बढ़ाने पर भी बल दिया।इस अवसर पर स्थानीय प्रतिनिधियों ने केलंग के स्थानीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता, 197 किलोमीटर लंबी ग्रामफो-काजा सड़क के रख-रखाव, तांदी सड़क की मुरम्मत और लाहौल में भू-बंदोबस्त कार्य की मांग उठाई। राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार को उनकी मांगों से अवगत करवाया जाएगा।उपायुक्त कमल कांत ने कोविड-19 से निपटने की तैयारियों, विभिन्न सुविधाओं, दूर संचार की स्थिति तथा रोहतांग सुरंग से पर्यटन पर पड़ने वाले प्रभाव की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष मनरेगा के तहत 1.16 लाख कार्य दिवस सृजित किए गए हैं तथा वर्तमान वर्ष में भी प्रत्येक पंचायत में कार्य प्रगति पर हंै। क्षेत्र की संचार सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है तथा एक वर्ष के भीतर संचार प्रणाली को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों को वी-सैट सुविधा प्रदान की गई है।पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने इंडो-तिब्बत (चीन) सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश रूवालवा, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य नवांग उपासक, जनजातीय सलाहकार समिति एवं बाल कल्याण समिति सदस्य पुष्पा देवी, जिला परिषद सदस्य सुनील, ब्लाॅक समिति की अध्यक्ष सुमिता डोगरा, रिगजिन हायरप्पा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संवाद में भाग लिया और विभिन्न स्थानीय मुद्दे भी उठाए।राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर उपस्थित थे।  

 

Tags: Bandaru Dattatreya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD