Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जय किसान जय जवान , कितना सच कितना झूठ !

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2020

Last updated on: Jul 07, 2020, 00:00 IST

देश के केंद्रीय सुरक्षा बलों(CRPF,BSF,ITBP,CISF,SSB) का हमारी मातृभूमि की रक्षा में अभूतपूर्व योगदान हैं। युद्ध के दौरान सेना के जवानों के शव हम सबको रुला देते हैं परंतु इन केंद्रीय बलों के अधिकारियों व जवानों के शव पूरे साल बिना किसी सीधे युद्ध के बावजूद लगभग देश के हर हिस्से से आते रहते हैं। दोस्तों इस त्याग और बलिदान की भावना के उपरांत भी इन बलों को हमेशा सरकार व नौकरशाही से दोयम दर्जे का व्यवहार झेलना पड़ रहा है। आपको जानकर आश्चर्य होगा की इन बलों के राजपत्रित अधिकारियों को सेना की भांति अपने बलों का नेतृत्व करने का अधिकार आज तक नहीं दिया जा रहा। बल्कि उसकी जगह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को डेपुटेशन पर इनका सेनापति बनाया जाता है जिनका इन बलों के काम काज से,जवानों की जानकारी से कोई सरोकार नहीं होता। आप सब और विस्मित इस बात से होंगे कि लगभग 10 साल हाइकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई लड़ने व जितने के बाद भी इन बलों के अधिकारी आज भी अपने वेतन और भत्तों में बाकी अन्य विभागों के समकक्ष अधिकारियों से बराबरी का व्यवहार नहीं प्राप्त कर पाए। माननीय प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन्हें संगठित ग्रुप-ए सेवाओं (Organized Group-A Services) का दर्जा दे खूब प्रचार किया परंतु अभी भी उसे सही मायने में लागू नहीं किया।

इस फैसले से संबंधित सारे लाभ न देने के लिए सरकार खुद IPS Lobby के संगठन (IPS Association)  के साथ मिलकर दिल्ली हाइकोर्ट में केस लड़ रही है। साथियों सोच के देखिए कि हम कितने दोगले समाज के नागरिक हैं जिसमे हमारे नेता,सरकार,नौकरशाह किसी भी हद तक जाकर बेईमानी का खेल खेलते हैं वो भी उन सैनिकों के साथ जिनकी ज़िन्दगी और मौत देश को समर्पित है। ये वही सुरक्षा बल हैं जिनके पुलवामा हमले में शहादत के बाद पूरा देश रोया,छत्तीसगढ़ में कुर्बानी के बाद सरकारों ने अनगिनत कसमें खायीं, राजस्थान की जलती रेत और लदाख व अरुणाचल की जमाने वाली बर्फ में हड्डी गलाते लोग। जवानों से पेंशन का हक छीनना,कैंटीन में GST की मार,कोई Ex-serviceman का दर्जा न होना ये कुछ अन्याय हैं जिनकी मार इन बलों के जवान झेल रहे हैं। परंतु सोचिये की अपने ही घर के मालिक आप खुद न हो और राज्यों में पुलिस की दुर्दशा करके आये हुए लोग आपके हुक्मरान बना दिये जायें तो इससे बड़ा अन्याय और क्या होगा। हाइकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उपरांत सरकार की संतुति मिलने पर भी नौकरशाहों द्वारा OGAS के लाभ न मिलने देना इत्यादि,क्या आप सबको ये देश के नागरिकों और सैनिकों के साथ द्रोह प्रतीत नहीं होता। देश के युवाओं को यह जानना होगा जिससे वे देश की दशा व सही दिशा दोनों तय कर सकें।

जय जवान! जय किसान!

 

Tags: Deepika Deshwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD