Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केंद्रीय सशस्त्र बलों की दुखद गाथा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

04 Jul 2020

Last updated on: Jul 04, 2020, 00:00 IST

CAPF यानी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जिन्हें पहले Central Paramilitary Force भी कहा जाता है में  CRPF BSF CISF ITBP SSB आदि है जो पूरे देश मे आंतरिक सुरक्षा की हरेक डयूटी जैसे कानून व्यवस्था बनाना, दंगों के समय शांति स्थापित करना, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों, नक्सल इलाकों में नक्सलियों , नार्थ ईस्ट में विद्रोहियों से लड़ना , देश में शांतिपूर्वक चुनाव कराना , आपदा यानी भूकंप, बाढ़ और तूफान इत्यादि के समय राहत कार्य करना, देश के अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर की रक्षा करना जैसे    कार्य करते है। साथ ही साथ ये युद्ध के समय आर्मी की मदद भी करते है जैसे कारगिल में BSF ने आर्मी की मदद की और अभी लेह लदाख में ITBP आर्मी के साथ मिल कर चीनी सैनिकों का मुकाबला कर रही है। अभी हाल ही में कानपुर में 08 बहादुर सिपाहियों की शहादत के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने के लिए CRPF की टुकड़ी RAF को वहां तैनात किया गया है।  फरवरी 2019 में एक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इन पैरामिलिट्री फोर्स और RPF ( रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा संगठित सेवा यानी Organised Group A Service का दर्जा दिया गया और फिर भारत सरकार ने जुलाई 2019 में कैबिनेट की मंजूरी के बाद गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय को इस Organised Service का लाभ इन बलों को देने और इस संबंध में कानून बनाने का आदेश दिया। रेल मंत्रालय ने कोर्ट और सरकार के आदेशों का पालन करते हुए इस Organised Service का लाभ RPF अधिकारियों को दिया इसके लिए जरूरी सेवा  नियम में बदलाव करते हुए इसे देश के अन्य Organised Service के जैसे कर दिया।

दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) ने सभी पैरामिलिट्री के DG जो IPS होते है को इसका लाभ सभी अधिकारियों को देने और तय नियम के अनुसार जरूरी कार्यवाई करने का निर्देश दिया। एक साजिश के तहत इन फोर्स के DG जो खुद ही IPS होते है ने न तो नियम के अनुसार इसका लाभ पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को दिया और न ही इसको लागू करने के लिए  सेवा नियमों (Service Rules) में बदलाव किया है। सुप्रीम कोर्ट के एक ही आदेश को जहाँ रेल मंत्रालय ने RPF के लिए सही तरीक़े से लागू किया वही गृह मंत्रालय में IPS लॉबी अपने स्वार्थ के लिए इस आदेश को पैरामिलिट्री में सही तरीके से लागू नही होने दे रहे है। इस कारण इस फोर्स के सभी अधिकारियों का मनोबल टूट गया और वो अपने हक के लिए फिर दिल्ली हाई कोर्ट की शरण मे है। देश के किसी भी Organised Service में उसी विभाग के अधिकारी Joint Secretary तक होते है लेकिन जिला और राज्य पुलिस में रहने वाले ये IPS जिनको इस फोर्स का कोई ज्ञान नही होता यहां आकर सीनियर पोस्ट पर विराजमान हो जाते है जिस कारण विभाग का कार्य सही तरीके से नही हो पाता और इसी कारण आज सभी जवान और अधिकारियों को अपने छोटे छोटे हक के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।कोर्ट और सरकार के आदेश के बाद भी IPS अधिकारियों की साजिश के कारण पैरामिलिट्री फोर्स को अपना वाजिब हक नही  मिल पा रहा है जिससे उनका मनोबल गिरा है और बल में असंतोष है। आज पैरा मिलिट्री के कार्मिक और अधिकारी अपने हक के लिए कोर्ट और देश की जनता की तरफ देख रहे है। आशा है देश की अदालत एक बार फिर उन्हें इनका हक देते हुए इसे सही तरीके से लागू नही करने वालों को उचित न्यायिक दंड देगी और देश की जनता इनका हक नही देने वालों और साजिस करने वालों को सबक सिखाएगी।

जय हिंद।

जय भारत।

जय पैरामिलिट्री।

 

Tags: Deepika Deshwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD