Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रजिय़ा सुल्ताना ने 43 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jul 2020

Last updated on: Jul 01, 2020, 00:00 IST

जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री पंजाब रजिय़ा सुल्ताना ने आज चंडीगढ़ में करवाए गए एक विशेष समागम के दौरान विभिन्न श्रेणियों से सम्बन्धित 43 उम्मीदवारों को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर अपने संबोधन के दौरान श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ समाज के समूह वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार का पालन-पोषण करने वाले प्रमुख की मौत की कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परन्तु आज इन नौजवानों को विभिन्न पदों पर तैनात करके अपने परिवार के लिए कमाई का सहारा बनने के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया है।जल स्पलाई और सेनिटेशन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इन उम्मीदवारों को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी देकर अपनी जि़म्मेदारी अदा की गई है और अब वह आशा करते हैं कि यह समूह कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों में से 7 को ग्रुप सी और 36 को ग्रुप डी श्रेणी के अधीन जल स्पलाई और सेनिटेशन विभाग में तरस के आधार पर नौकरी दी गई है। इस मौके पर प्रमुख सचिव जल स्पलाई और सेनिटेशन विभाग श्रीमती जसप्रीत तलवार, विभाग के प्रमुख श्री अमित तलवार, डिप्टी डायरैक्टर (एडमिन) डॉ. करमजीत सिंह और अन्य आदरणीय भी मौजूद थे।

 

Tags: Razia Sultana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD