Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजस्व मंत्री ने शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे

अपनी जानें न्योछावर करके देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले शहीदों के हम हमेशा कर्ज़दार रहेंगे : गुरप्रीत सिंह कांगड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2020

Last updated on: Jun 30, 2020, 00:00 IST

अपनी जानें न्योछावर करके देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले शहीदों के हम हमेशा कर्ज़दार रहेंगे। यह बात राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने आज सैक्टर-39, चंडीगढ़ में स्थित अपनी रिहायश में तीन शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरांत कही।राजस्व मंत्री ने मेजर रवि इन्द्र सिंह संधू, जो यू.एन. शांति मिशन, दक्षिणी सुडान में तारीख़ 6 नवंबर, 2019 को ड्यूटी निभाते हुये शहीद हो गए थे, की पत्नी श्रीमती तनवीर कौर निवासी बठिंडा और शहीद इंस्पेक्टर-कम कंपनी कमांडर, रघवीर सिंह, सी.आर.पी.एफ-74 बटालियन, जो जि़ला सुकमा (छत्तीसगढ़) में 24 अप्रैल, 2017 को नकसलवादियों के साथ मुकाबला करते हुए शहीद हो गए थे, के पुत्र श्री अमृतबीर सिंह निवासी अमृतसर, इन दोनों को राजस्व विभाग में तहसीलदार के तौर पर भर्ती सम्बन्धी नियुक्ति पत्र सौंपे जबकि शहीद नायक मनिन्दर सिंह, 3-पंजाब रैजिमैंट, जो तारीख़ 19 नवंबर, 2019 को लेह लद्दाख़ साईड ग्लेशियर तैनाती के दौरान हिमस्खलन के कारण शहीद हो गए थे, की पत्नी श्रीमति अकविन्दर कौर निवासी अमृतसर को नायब तहसीलदार के तौर पर भर्ती सम्बन्धी नियुक्ति पत्र दिया।स. कांगड़ ने इस मौके पर पंजाब सरकार की शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्धता को दोहराते हुये कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिवारों की हर संभव मदद और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को अपने महान सपूतों पर गर्व है, जिन्होंने देश की सरहदों की सुरक्षा करते हुये अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने देश की सुरक्षा करते हुये शहीद होने वाले जवानों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि हाल ही में बढ़ा कर 10 लाख रुपए से 50 लाख रुपए कर दी है।इस मौके पर विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विशवाजीत खन्ना और सचिव श्री मनवेश सिंह सिद्धू भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurpreet Singh Kangar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD