Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

विकास खन्ना और इंडिया गेट ने किया 17 मिलियन मील्स को सेलिब्रेट #FeedIndia के साथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2020

Last updated on: Jun 30, 2020, 00:00 IST

मिचेलिन स्टार शेफ विकास खन्ना इस हफ्ते एक काफी बड़ा फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन ड्राइव का आयोजन कर रहे है जिसके माध्यम से वह मील्स और जरुरत का सामान मुंबई में रहने वाले डब्बावालों और वृन्दावन में रह रहीं विधवाओं तक पहुचायेंगे जिन्हे कोरोना वायरस के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।अमृतसर में पैदा हुए 48 साल के विकास खन्ना आज मेनहट्टन में एक बड़े शेफ बन गए है और आज कल वह इस काम में इतने व्यस्त है की उन्होंने अपनी पहली फिल्म ' दी लास्ट कलर ' के रिलीज़ के बारे में भी सोचना बंद कर दिया हैं। KRBL विकास के इस नेक काम में उनकी मदद कर रहे हैं जिसके माध्यम से वे लोग करोड़ो माइग्रेंट वर्कर्स, डेली वेजर , गरीब और वंचित लोगों को खाना खिला रहे है। ये लोग कोरोना के चलते लॉक डाउन की वजह से काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और विकास खन्ना इन लोगों की निरंतर मदद करने में जुटे हुए हैं। खन्ना की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ' दी लास्ट कलर' जो की पिछले साल ऑस्कर 2019 की बेस्ट फिल्म की नॉमिनेशन तक पहुंची थी , उसके बारे में जब उनसे पूछा गया की क्या वो उस फिल्म को  OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ करने के बारे में सोच रहे हैं क्यूंकि इस समय पर काफी फिल्में सीधा OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ की जा रही हैं , तो इसपर उनका कहना हैं ,"मैं आपको सच बताऊ तो इस वक़्त मेरे पास सांस लेने का भी समय नहीं हैं, अभी के लिए मैं अपनी फिल्म के रिलीज़ के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहा हूँ। "इस कैंपेन के बारे में इंडिया गेट बासमती राइस के बिज़नेस हेड आयुष गुप्ता का कहना हैं ," हमारा परिवार देश की  पिछले 100 साल से सेवा कर रहा हैं और इस देश के लोगों ने ही हमें विश्व का सबसे बड़ा मिलर और सबसे ज्यादा बिकने वाले बासमती चावल का ब्रांड बनाया है। 

इस लॉक डाउन के दौरान हमने देखा की  देश के लोग अपनी रोज़मर्रा की जरुरत के लिए भी दर दर भटक रहे हैं ,ऐसे में हमे लगा की, हमारा कर्त्तव्य है  देश के लोगों की सेवा करना। इंडिया गेट ब्रांड भारत के मूल विचार, शेयरिंग और लोगों की सहायता करने में विश्वास रखता हैं। हमने पहले भी ऐसे कई आयोजन किये हैं लेकिन कोरोना की वजह से हमे  नए तरीके से लोगों की सेवा करने का मौका मिला।आयुष ने ये भी बताया की कैसे छोटे स्तर का ये इनिशिएटिव इतना बड़ा बन गया ," जब हमने यह काम की शुरुवात की थी तोह वह भोपाल के पास के अनाथालय में सेवा का काम था। वहा से शुरू करके हम आगे बढ़ते चले गए और अब यह बड़े पैमाने और अलग अलग वर्ग के लोगों की सेवा के लिए किया जा रहा है।ऐसे मुश्किल वक़्त में लोगों के बीच प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए विकास खन्ना जो की अब न्यू  यॉर्क में रहते हैं उन्होंने #फीड इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की। इस इनिशिएटिव के अंतर्गत ''बरकत" इवेंट का आयोजन किया गया जिसमे 10000 से ज्यादा ड्राई राशन के बैग को दिल्ली- एनसीआर में बटवाया गया। यह इवेंट शेफ विकास खन्ना  के साथ साथ इंडिया गेट ब्रांड ने मिलकर किया और इसके अंतर्गत 2 मिलियन मील्स लोगों तक पहुचायी गयी।विकास खन्ना की प्रशंसा करते हुए आयुष गुप्ता कहते हैं ," मुझे लगता है  विकास खन्ना जो हमारे देश से हजारो मील दूर बैठे है , वहां  बैठकर 17 मिलियन लोगों तक खाना पहुंचा सकते है और यह सब सोशल मीडिया के माध्यम से, यह बहुत ही अद्भुत और प्रशंसनीय काम हैं। यह देश के लिए उनका प्यार और मानवता का जीता जागता उद्धारण हैं। "90 दिनों से यह काम चल रहा हैं और अब तक  विकास खन्ना और इंडिया गेट ब्रांड  ने मिलकर 17 मिलियन मील्स को अनाथालय , ओल्ड ऐज होम्स , लेप्रोसी सेंटर्स , ट्रांस जेंडर्स , एड्स पेशेंट , फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स , विधवा आश्रम , माइग्रेंट वर्कर्स , और हजारो लोगों तक पहुंचाया हैं। यह काम 'दी नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फाॅर्स' की मदद से  भारत के 125 शहरों में किया गया है।

 

Tags: Food

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD