Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर और डोडा जिलों में देविका तथा पुनेजा सेतुओं का किया शुभारम्भ

सेतु परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास के एक नए युग की होगी शुरुआत : डॉ. जितेंद्र सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2020

Last updated on: Jun 24, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज आभासी मंच के माध्यम से जम्मू और कश्मीर में ऊधमपुर और डोडा जिलों में दो अहम सेतु क्रमशः देविका और पुनेजा का शुभारम्भ किया।डीजी, बीआरओ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह की उपस्थिति में ऊधमपुर जिले में 10 मीटर लंबे देविका सेतु का शुभारम्भ करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की 70 साल पुरानी मांग अब पूरी हो गई है, जो क्षेत्र में यातायात की समस्या के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि यातायात की व्यस्तता दूर करने और ऊधमपुर शहरी क्षेत्र की विकास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के अलावा देविका सेतु से सेना के काफिलों और वाहनों की सुगम आवाजाही में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सेतु को 75 लाख रुपये की लागत से एक वर्ष की अवधि में बनाया गया है और इसके लिए बीआरओ विशेष सराहना का पात्र है, क्योंकि उन्हें महामारी के दौरान लॉकडाउन, मजदूरों की कमी जैसी चुनौतियों और अन्य स्थानीय समस्याओं से भी जूझना पड़ा।डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेतु परियोजना के आभासी शुभारम्भ से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन भी रेखांकित होता है जिसके अनुसार, आधिकारिक औपचारिकताओं की प्रतीक्षा किए बिना जनता से जुड़ी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि बीआरओ ने बुनियादी ढांचा संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए पिछले 4-5 साल के भीतर क्षेत्र में प्रसिद्ध अटल सेतु केबल ब्रिज सहित 200 से ज्यादा सेतु का निर्माण किया है।केन्द्रीय मंत्री ने बीआरओ द्वारा डोडा जिले में भदेरवाह में 4 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए 50 मीटर लंबे पुनेजा सेतु का भी शुभारम्भ किया। बैसोली-बानी-भदेरवाह मार्ग जम्मू और ऊधमपुर से गुजरे बिना पठानकोट (पंजाब) से डोडा, किश्तवार, भदेरवाह और कश्मीर घाटी को जोड़ने वाला एक अहम संपर्क मार्ग है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि नई संपर्क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से डोडा विकास के एक नए केन्द्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।डॉ. जितेंद्र सिंह क्षेत्र में पिछले 5-6 साल में सड़क और सेतु परियोजनाओं के अलावा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों, रेडियो स्टेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हाई एल्टीट्यूड मेडिसिनल प्लांट्स जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे श्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली सरकार के अंतर्गत विकास के नए प्रतिमान प्रदर्शित होते हैं।इस अवसर पर बीआरओ में डीजी लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह, ऊधमपुर और डोडा के निगम आयुक्त तथा डीसी, सिविल सोसायटी के सदस्यों तथा बीआरओ और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD