Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सलाहकार बसीर खान ने पर्यटन विभाग के विकास एवं नवीकरण हेतु आंकलन की पहल की

Listen to this article

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Jun 2020

Last updated on: Jun 22, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने श्रीनगर षहर के विभिन्न स्थानों का दौरा कर पर्यटन विभाग के चल रहे विकास एवं नवीकरण कार्यों का आकंलन किया ।सलाहकार ने निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को समयानुसार पूरा करने के लिए कार्यकारी एजंसियों को जोर दिया। अतिरिक्त सम्बंधित अधिकारियों को कार्यान्वयन कार्यों के निरीक्षण हेतु भी जोर दिया।दौरे के दौरान सलाहकार के साथ कई पर्यटन विभाग एवं साथ में कार्यरत विभागों के अधिकारी भी थे। उन्होंने पुराने सचिवालय में नवीकरण के कार्यों का भी जायज़ा लिया तथा सम्बंधित प्राद्यिकारियों को कार्य में जल्दी करने को कहा ।सलाहकार ने 125केवीए डीजल जेनरेटर सैट का टूरिस्ट सिटी सेंटर में उद्घाटन किया। इस जेनरेटर सैट द्वारा लम्बे समय से टूरिस्ट सिटी सेंटर में चल रही बिजली की कमी को पूरा किया जायेगा। अतिरिक्त सलाहकार ने हाई एड टूरिस्ट बस पार्किंग स्थल एवं बायो-टॉयलेट का भी निरीक्षण किया।इस अवसर पर सलाहकार ने उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को  बायो-टॉयलेट के सही इस्तेमाल को सुनिष्चित करने एवं सही कदम उठाने के निर्देष दिये। अतिरिक्त सही स्थान चिन्हित करने को भी कहा।सलाहकार ने षिकारा घाट का भी दौरा किया जिसका पर्यटकों के लिए नवीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को समयानुसार घाट का निर्माण कार्य करने का निर्देष दिया ताकि पर्यटकों को जल्द से जल्द आकर्शित किया जा सके। पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित 22 घाटों का सरकार द्वारा विकास किया जा रहा है जिससे पर्यटकों का आना सुविधाजनक हो सके। सलाहकार ने हजरतबल का भी दौरा किया तथा प्रधानमंत्री विकास योजना एवं पैकेज के तहत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया।दौरे के दौरान सलाहकार को प्रत्येक निर्माणाधीन कार्यों के प्रति सूचित किया गया और समयानुसार कार्य पूरा करने हेतु सुनिष्चित किया गया। सलाहकार ने नगीन क्लब का दौरा कर पीएमडीपी के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसी को पार्किंग स्थान रास्ता तथा अन्य नवीकरण कार्यों मे तेजी लाने के निर्देष दिये।

 

Tags: Baseer Ahmad Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD