Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीद गुरबिन्दर सिंह का पूरे फ़ौजी और सरकारी सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार

पंजाब से सम्बन्धित शहीदों के नाम पर सम्बन्धित गाँव के स्कूल का किया जायेगा नामकरण -विजय इंदर सिंगला

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तोलावाल /संगरूर , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

पिछले दिनों भारत -चीन सरहद पर स्थित गलवान घाटी में चीन की फौजों के साथ मुठभेड़ में अन्य भारतीय फौजियों समेत शहादत का जाम पीने वाले जांबाज सिपाही गुरबिन्दर सिंह के पार्थिक शरीर जैसे ही फ़ौजी और सरकारी सम्मानों के साथ उनके पैतृक गाँव तोलावाल में पहुँचा तो सारा माहौल गमगीन हो गया।शहीद सिपाही गुरबिन्दर सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक रिवाजों के मुताबिक फ़ौजी और सरकारी सम्मानों से किया गया। इस मौके पर देशभगती के रंग में रंगे गाँव तोलावाल के शमशानघाट में माहौल उस समय पर भावुकता से भर गया जब भारतीय फ़ौज के इस शहीद की चिता को उनके पिता स. लाभ सिंह द्वसा मुखाग्नि दी गई। हर एक की आँख नम थी और देश के इस योद्धे को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँचे हुए थे।शहीद गुरबिन्दर सिंह के अंतिम संस्कार के मौके पर भारतीय फ़ौज के बिगलर ने शौक धुन बजाई और जवानों ने हथियार उल्टे करके गार्ड ऑफ ऑनर देते हुये फायर करके शहीद को सलामी दी। फ़ौजी अधिकारियों ने भावुकता भरे माहौल में शहीद के पार्थिव शरीर के ताबूत के आसपास लिपटा तिरंगा झंडा शहीद के पारिवारिक सदस्यों को सौंपकर सलामी दी।इससे पहले शहीद के पार्थिव शरीर पर पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी सिंह बदनौर की तरफ़ से डिप्टी कमिश्नर श्री रामवीर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ़ से कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व एम.पी श्री अविनाश राय खन्ना, सीनियर कांग्रेसी नेता श्रीमती थिंद बाजवा और श्री हरमन देव बाजवा, चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड रजिन्दर सिंह राजा, एस.एस.पी डा. सन्दीप गर्ग समेत अन्य ने श्रद्धा के फूल भेंट किये। इसके अलावा भारतीय सेना और प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। 

विभिन्न शख्सियतों ने शहीद के पिता स. लाभ सिंह, माता श्रीमती चरनजीत कौर, बहन और भाई से दुख का प्रगटावा किया और शहीद के बलिदान को देश के लिए बड़ा और अहम करार दिया।कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ़ से शहीद के पारिवारिक सदस्यों के साथ दुख सांझा करते हुये कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने अरदास की कि परमात्मा शहीद गुरबिन्दर सिंह को अपने चरणों में स्थान दें और पीछे रह गये परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करें। इस दौरान शहीद के पारिवारिक सदस्यों समेत इलाके के निवासी और अन्य आदरणिय भी हज़ारों की संख्या में उपस्थित थे।पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने आज गाँव तोलावाल में शहीद सिपाही गुरबिन्दर सिंह को श्रद्धा के फूल भेंट करने के बाद ऐलान किया कि पंजाब सरकार की तरफ से शहीद की याद को शाश्वत बनाने के लिए गाँव के सरकारी स्कूल का नाम शहीद गुरबिन्दर सिंह के नाम पर तबदील किया जायेगा जिस सम्बन्धी नोटिफिकेशन भी जारी किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाकी तीन शहीदों के सम्मान में भी उनके गाँवों के सरकारी स्कूलों के नाम भी शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे।उन्होंने कहा कि शहीद राष्ट्र का सरमाया होते हैं और शहीदों की महान बलिदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। श्री सिंगला ने यह ऐलान भी किया कि गाँव के खेल स्टेडियम का नामकरण भी शहीद के नाम पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में शहादत पाने वाले इस जांबाज योद्धा का बलिदान अपने आप में बड़ी मिसाल है कि देश की आन और शान को कायम रखने के लिए हमारे शूरवीर अपनी जानें तक न्यौछावर कर देते हैं जिस पर पूरे देश वासियों को मान होना चाहिए। 

 

Tags: Vijay Inder Singla , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD