Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री राणा सोढी होरासिस इंडिया वर्चुअल सम्मेलन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे

सम्मेलन के दौरान, मंत्री कोविड के दौरान पैदा हुए हालातों के साथ जुझने के लिए नवीन विचारों का सुझाव देंगे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2020

Last updated on: Jun 19, 2020, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाओं और एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी 22 जून को होरासिस इंडिया वर्चुअल सम्मेलन में कोविड -19 के मद्देनजऱ कारोबार सम्बन्धी नवीनताकारी विचारों के बारे में विचार-विमर्श के लिए पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह सम्मेलन पहले वियतनाम में होना था। कनफैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की सह -मेज़बानी से होरासिस इंडिया की तरफ से हर साल यह सम्मेलन करवाया जाता है और इस साल यह सम्मेलन नये डिजिटल काँफ्रेंसिंग प्लेटफार्म के ज़रिये होरासिस विजऩज़ कम्युनिटी के 400 सबसे सीनियर सदस्यों को अपने विचार पेश करने के लिए मंच प्रदान करेगा।विवरणों की पुष्टि करते हुये राणा सोढी ने कहा कि वह सम्मेलन में पंजाब को पेश प्रतिभा पलायन (ब्रेन -ड्रेन) की समस्या के नवीन ढंगों संबंधी विचार पेश करेंगे। इस मौके पर इस मंच पर इकठ्ठा हुए मैंबर भारत और खासकर पंजाब और विश्व की आर्थिकता पर थोड़े और लंबे समय के प्रभावों पर गहराई से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीय कारोबारी नेताओं को कोविड -19 करके पेश आ रही चुनौतियां सक्रियता से निपटने की ज़रूरत है। इस स्थिति ने हमारे सामने बहुत से प्रश्न खड़े किये हैं जैसे कि कौन से आर्थिक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं? सरकार देश में संभावित मंदी और इससे सम्बन्धित विदेशी गतिविधियों का मुकाबला कैसे करती है? उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि भारत सरकार के मंत्रियों, भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भारत के कुछ प्रसिद्ध कारोबारी नेताओं से उच्च स्तरीय संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करेंगे। डेलिगेट्स को उनके साथ विचार-विमर्श के ज़रिये मौजूदा संकट से निपटने करने के लिए सांझे तौर पर हल विकसित करने का मौका मिलेगा जिससे कोविड -19 के बाद के समय के लिए भारत और विश्व के लिए टिकाऊ और कारगर आर्थिक प्रणाली तैयार करने में मदद मिलेगी।राणा सोढी को सिंगापुर स्थित बर्ड लाईफ़ इंटरनेशनल के डिवैल्पमैंट हैड (एशिया) श्रीमती नीतू मेहता की तरफ से वीडियो काँफ्रेंसिंग के ज़रिये न्योता दिया गया है। इस दौरान उन्होंने पंजाबी सभ्याचार से लेकर पकवानों, लोक-कथाओं, नौजवानों के भविष्य, लोक संगीत और पक्षी अभयारणों को बचाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किये।यह जि़क्र किया गया कि 12 साल पहले शुरू किये गये होरासिस इंडिया सम्मेलन भारतीय कारोबारी नेताओं और उनके सांसारिक हमरुतबा का सबसे महत्वपूर्ण सालाना सम्मेलन बन गया है। इस सम्मेलन के ज़रिये होरासिस भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए कारोबारी नेताओं और सरकार को मंच प्रदान करता है। होरासिस उभर रही और विकसित मार्कीटों में से कंपनियों को अपनी संस्थाओं को सांसारिक स्तर पर पेश करने के लिए मंच प्रदान करता हैं। 

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD