Friday, 03 May 2024

 

 

खास खबरें मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

शर्ली सेतिया का दिल छू लेने वाला क्लासिक ट्रैक कवर सांग 'ना तुम जानो ना हम' तैयार है

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2020

शर्ली सेतिया हमेशा से ही मल्टी-टैलेंटेड रही हैं, गायिका और अभिनेत्री जिन्होंने हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर मस्का से अपनी शुरुआत की है, अब वह एक क्लासिक ट्रैक और सोलफुल  कवर के साथ लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शर्ली ने हाल ही में फिल्म कहो ना प्यार है से 'ना तुम जानो ना हम' का एक खूबसूरत कवर जारी किया है, यह ट्रैक सा रे गा मा पा के सहयोग से अब लांच हो चुका है।शर्ली ने न्यूजीलैंड में अपने करियर की शुरुआत सांग कवर के साथ की और उसी के साथ उन्हें बहुत सारा प्यार और सराहना मिलना शुरू हुई। शर्ली ने एक गायक होने के साथ-साथ अभिनय में भी विविधता लाई है। वह लॉकडाउन के दौरान बेहद प्रोडक्टिव रही है और अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए फिर से अद्भुत म्यूजिक बना रही है। वह यूट्यूब पर सांग्स कवर कर रही है। उनका पिछला कवर सांग फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से खूबसूरत ट्रैक 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' था, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनका नवीनतम कवर सा रे गा मा पा के सहयोग के साथ कहो ना प्यार फिल्म से  ना तुम जानो ना हम सांग है। 

यह खूबसूरत सांग मूल रूप से लकी अली और राम्या द्वारा गाया गया था और अब अभिजीत वाघानी द्वारा पुनः निर्मित किया गया है और शर्ली सेतिया द्वारा गाया गया है। मूल गीत अपने वक्त का एक बहुत बड़ा हिट था और वर्षों से एक प्रेम गीत रहा है और शर्ली ने निश्चित रूप से अपनी मधुर आवाज के साथ मूल गीत के साथ न्याय किया है। शर्ली हमेशा एक अद्भुत गायिका रही हैं और उनके कवर हमेशा प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं और यह कवर भी अन्य की तरह बड़ा हिट साबित होगा। यह सांग लॉक डाउन के दौरान परिकल्पित, संगीतबद्ध, गाया और फिल्माया गया है और इसे कलाकारों ने अपने घरों से ही बनाया है। शर्ली वीडियो में आकर्षक लग रही है और उनकी प्राकृतिक सुंदरता वास्तव में आश्चर्यजनक है। हम वीडियो के आर्गेनिक अनुभव से प्यार करते हैं।शर्ली ने हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, खासकर लॉकडाउन के दौरान, यह गीत उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के लिए एक और सुंदर उदाहरण हैं। शर्ली अपने प्रशंसकों को और खुश करने वाली है, क्योंकि वह आखिरकार निकम्मा के साथ शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। हम निश्चित रूप से बड़ी स्क्रीन पर उनकी चमक देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD