Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

सरकारी प्रिंटिंग प्रैस मोहाली को आधुनिक रूप दिया जायेगा : साधु सिंह धर्मसोत

विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2020

Last updated on: Jun 12, 2020, 00:00 IST

पंजाब के प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने सरकारी प्रिंटिंग प्रैस मोहाली को आधुनिक रूप देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए हैं।आज यहाँ सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की गई मीटिंग के बाद यह खुलासा करते हुए स. धर्मसोत ने कहा कि सरकारी प्रैस मोहाली का आधुनिकीकरण करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोहाली प्रैस की फाल्तू पड़ी जमीन बेचकर मल्टी स्टोरी इमारत तैयार की जा सकती है, जिसमें आधुनिक बड़ी और डिजिटल मशीनें भी खरीदी जा सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के युग में व्यापारिक ढंग से काम करने के लिए प्रिंटिंग और स्टेशनरी का मौजूदा ढांचा बदलने की जरूरत है।स. धर्मसोत ने कहा कि खरीद और छपाई से सम्बन्धित पुराने नियमों को भी फिर से सुधारा जायेगा जो आज के समय में सार्थक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव भी बनाया जायेगा कि राज्य के समूह सरकारी विभाग छपाई का काम प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग से ही करवाएं।स. धर्मसोत ने कहा कि हमारा मानना है कि पंजाब का प्रिंटिंग और स्टेशनरी सम्बन्धी काम, दूसरे राज्यों से करवाने की बजाय राज्य में ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग को अति-आधुनिक इमारत और मशीनों के साथ समय का साथी बनाना हमारा मिशन है। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी और अन्य छपाई का काम विभाग के द्वारा होगा तो राज्य सरकार को आर्थिक लाभ भी होगा।इस मीटिंग के दौरान प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के प्रमुख सचिव श्री वी.के. मीणा, कंट्रोलर श्री राजीव गुप्ता के अलावा विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD