Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा सडक़ीय प्रोजेक्टों संबंधी कार्यों में तेजी लाने के आदेश

राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्टों संबंधी की समीक्षा बैठक

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2020

Last updated on: Jun 11, 2020, 00:00 IST

पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने राज्य में चल रहे सडक़ीय प्रोजेक्टों संबंधी कामों में तेजी लाने और कार्य निर्धारित समय-सीमा में मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह खुलासा आज यहाँ सचिवालय में वन विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग के प्रोजेक्टों संबंधी की गई समीक्षा बैठक के दौरान किया।स. धर्मसोत ने विभाग के अधिकारियों को वृक्षों को जल्द काटने की जरूरत वाले प्रोजेक्टों के मामले में वृक्षों की कटाई और बेचने संबंधी अलग प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को अलग -अलग प्रोजेक्टों के अंतर्गत काटे जाने वाले वृक्षों को बेचने और वृक्षों की आरक्षित कीमत निर्धारित करने संबंधी हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर की कीमतों के आंकड़े एकत्रित करने के आदेश भी दिए।स. धर्मसोत ने बताया कि पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के पाँच सडक़ीय प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं, जिनमें अमृतसर से खेमकरन, रामसर से डेरा बाबा नानक, डेरा बाबा नानक से भारत-पाकिस्तान सरहदी कॉरिडोर, तलवंडी भाई से फिरोजपुर और लुधियाना-तलवंडी मार्ग आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्टों अधीन कुल 23,682 में से 20,038 वृक्षों की कटाई हो चुकी है जबकि बाकी 3,644 वृक्षों की कटाई भी जल्द मुकम्मल हो जायेगी।वन मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में लोक निर्माण विभाग के आठ सडक़ीय प्रोजैक्ट प्रगति अधीन हैं, जिनमें पट्टी से खेमकरन, पट्टी से तरन तारन, बाघा पुराना से मुदकी जवाहर सिंह वाला, मोगा से मक्खू मार्ग, अबोहर से डब्बवाली, हरीके से खैहरा, भाम्याल से जाम्याल और लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग आदि प्रगति अधीन हैं। उन्होंने बताया कि इन मार्गों के अंतर्गत 21,244 में से 18,993 वृक्षों की कटाई हो चुकी है जबकि बाकी 4,675 वृक्षों की कटाई भी जल्दी ही हो जायेगी।इस बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव वन श्रीमती रवनीत कौर, विशेष सचिव वन श्री करनेश शर्मा, प्रधान मुख्य वनपाल श्री जतिन्दर शर्मा, वन निगम और एम.डी. श्री एच.एस. गरेवाल के अलावा वन विभाग के सीनियर अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD