Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कई गांवों को पानी पहुंचाने के लिए लिंक चैनल का नींव-पत्थर रखकर 15 साल पुरानी मांग पूरी की

1.74 करोड़ रुपए की लागत से 2 हजार एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचाया जाएगा नहरी पानी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फिरोजपुर , 03 Jun 2020

Last updated on: Jun 03, 2020, 00:00 IST

गांव चक्क महंता, चक्क जमालगढ़, जमालगढ़, हड्डीवाला, चक्की सैदोके, घागा, बूरवाला और जरीवाला के किसानों की 15 साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुधवार को कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने 2 किलोमीटर लंबी राणा चैनल लिंक के निर्माण कार्य का नींव-पत्थर रखा है।विस्तृत जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से इन गांव की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के जरिए इन गांवों में 2000 एकड़ कृषि भूमि तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे किसानों की सिंचाई करने के लिए पानी उपलब्ध होगा। इस राणा चैनल लिंक के जरिए 17 क्यूसिक तक पानी छोड़ा जाएगा।इस प्रोजेक्ट के लिए 1.74 करोड़ रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है और सारे फंड्स जल सत्रोत विभाग के पास ट्रांसफर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके बाद ये प्रोजेक्ट काफी तेजी से आगे बढ़ेगा। यह पाइपलाइन निजामवाली बुर्जी से काहन सिंह वाला गांव तक डाली जाएगी, जिसमें कई गांव कवर होंगे। इस योजना से 2000 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। कैबिनेट मंत्री ने विपक्ष पर इस प्रोजेक्ट को लंबे समय तक अटकाने और पास होने से रोके रखने का आरोप लगाया, जिससे किसानों को काफी परेशानी हुई।डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर श्री कुलवंत सिंह ने इसे किसान-हितैषी कदम बताया, साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह की अगवाई में प्रदेश सरकार विकास प्रोजेक्ट्स को दूर-दराज के इलाकों तक ले जाने के लिए वचनबद्ध है ताकि कोई भी गांव, कस्बा या शहर विकास कार्यों से अछूटा न रहे।इस बीच जल स्त्रोत विभाग के एसई श्री हरलाभ सिंह चाहल ने प्रोजेक्ट के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, साथ ही किसानों को इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती पूनम, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री जगतार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अनुमीत सिंह हीरा सोढ़ी भी मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD