पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल ने राजभवन में उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से भेंट की। कुंडल ने उपराज्यपाल के समक्ष एससी और एसटी श्रेणियों से संबंधित सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण सहित सार्वजनिक महत्व विभिन्न मुद्दों पर मांगें रखी।उपराज्यपाल ने पूर्व मंत्री के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आष्वासन दिया कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु वचनबद्ध है और सरकार हर प्रकार से लोक कल्याण हेतु कार्य करेंगी।