Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

हॉकी स्टार पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर का पूरे राजकीय सम्मानों के साथ अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा माल्यार्पण

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2020

Last updated on: May 25, 2020, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टार और पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर का अंतिम संस्कार आज स्थानीय विद्युत श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मानों के साथ किया गया। चिता को अग्नि उनके पोते कबीर सिंह द्वारा दी गई, जबकि इस मौके पर बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर भी उपस्थित थीं।यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से देह पर माल्यार्पण की। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने हथियार उलटे करके और हवा में फायर करके इस महान हॉकी स्टार को सत्कार भेंट किया।इस दौरान विधायक और ओलम्पियन परगट सिंह और परमिन्दर सिंह ढींडसा ने भी फूल मालाएं भेंट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाँजलि भेंट की। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की तरफ से चंडीगढ़ के ए.डी.सी. सचिन राणा ने फूल-मालाएं भेंट की।हॉकी इंडिया, पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन और हॉकी पंजाब के नुमायंदों ने भी फूल-मालाएं चढ़ा कर सत्कार भेंट किया।इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा सोढी ने कहा कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा, जिसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह उचित समय आने पर करेंगे। अंतिम संस्कार के मौके पर उनको सत्कार भेंट करने के लिए प्रमुख सचिव हुसन लाल, डायरैक्टर खेल संजय पोपली, मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरिश दयालन, नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर और सचिव खेल यू.टी. के.के. यादव, डायरैक्टर खेल यू.टी. तेजवीर सैनी और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा पारिवारिक सदस्य, दोस्त और प्रशंसकों ने इस हॉकी स्टार को नम आँखों के साथ अंतिम विदाई दी।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Obituary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD