Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मानव संसाधन विकास मंत्री ने सीबीएसई द्वारा तैयार 3 पुस्तिकाओं का विमोचन किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2020

Last updated on: May 20, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शिक्षा के मूल्य-आधारित वैश्विक मानकों को अपनाने के लिए बोर्ड द्वारा किए गए उपायों के संबंध में तैयार की गई तीन हैंडबुक्‍स का आज विमोचन किया।इन तीन पुस्तिकाओं का विमोचन करते हुएकेंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने बताया कि 'साइबर सेफ्टी-ए हैंडबुक फॉर स्‍टुडेंट्स ऑफ सेकेंडरी एंड सीनियर सेकेंडरी स्‍कूल्‍स’ नौंवींसे बारहवींकक्षा तक के छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले उन किशोरों के लिए यह पुस्तिका सही मार्गदर्शिका साबित होगी, जिन्‍हें अक्सर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है।श्री पोखरियाल ने बताया कि 'इन परसूट ऑफ एक्सीलेंस-ए हैंडबुक फॉर प्रिंसिपल्स' के माध्यम से स्कूलों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की प्रणालियों और अन्य उपयोगी जानकारी से अवगत कराया जाएगा।यह स्कूलों और सीबीएसई प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।उन्होंने बताया कि तीसरी पुस्तिका ‘टवेंटी फर्स्‍ट सेंचुरी स्किल्‍स : ए हैंडबुक' के माध्यम से सीबीएसई सभी को 21वीं सदी के कौशलों से अवगत कराएगा और उन कौशलों का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।श्री पोखरियाल ने देश की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली के तहत सभी हितधारकों को लाभान्वित करने के लिए पुस्तिकाएं तैयार करने हेतु सीबीएसई के प्रयासों की सराहना की। श्री पोखरियाल ने आशा व्यक्त की कि इन पुस्तिकाओं से साइबर सुरक्षा की बेहतर समझ विकसित करने, दक्षता में सुधार लाने, कौशल और नेतृत्व का अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Ramesh Pokhriyal Nishank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD