Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोविड 19 एवं जम्मू के लिए नियमित रेलगाड़ी सेवा फिर आरंभ करने के संबंध में व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2020

Last updated on: May 12, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के सभी जिलों के उप आयुक्तों के साथ कोविड-19 की नवीनतम स्थिति, दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुए व्यक्तियों के आगमन तथा कल से जम्मू तक नियमित रेल सेवाओं को फिर से आरंभ करने के अतिरिक्त श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर परस्पर बातचीत की।मंत्री ने कोविड-19 संकट को नियंत्रित करने के लिए दोनों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर एवं सराहनीय प्रयासों के लिए डीसी को बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में प्रबंधन कहीं बेहतर था। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तव में जम्मू एवं कश्मीर में मामलों की संख्या के दोगुने होने का समय राष्ट्रीय औसत से भी अधिक था। उन्होंने कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षणों की उच्च संख्या पर भी संतोष जताया।डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि छात्रों सहित 50 हजार से अधिक फंसे हुए लोग वापस केन्द्र शासित प्रदेश में आ चुके हैं और प्रशासन ने उनकी जांच करने, क्वारांटाइन के लिए व्यवस्था करने और उन्हें घर भेजने का बहुत अच्छा कार्य किया है। मंत्री ने डीसी से सांतरित तरीके से अर्थात अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर विभिन्न दुकानों को फिर से खोलने का आग्रह किया जिससे कि सोशल डिस्टैंसिंग नियमों को बरकरार रखा जा सके। मंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने एवं उपयोग करने के संबंध में गृह मंत्रालय के निर्देशों को भी दुहराया।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD