Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब में सेवा केंद्र सीमित स्टाफ के साथ 8 मई से फिर से खुलेंगे

पहले चरण में 467 सेवा केन्द्रों में 153 सेवाएं मुहैया होंगी, हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगी: विनी महाजन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 May 2020

Last updated on: May 07, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय और पंजाब गृह विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासकीय सुधार विनी महाजन ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एस.ओ.पी.) जारी करते हुए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को 8 मई (शुक्रवार) से प्रात:काल 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के निर्देश दिए हैं।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए श्रीमती महाजन ने आज यहाँ बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार ने सेवा केन्द्रों को फिर से खोलने के आदेश दिए हैं जो कोविड -19 महामारी के दौरान कफ्र्यू /लॉकडाउन के चलते बंद कर दिए गए थे।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि विभिन्न जी2सी और बी2सी सेवाएं मुहैया करवाने वाले यह सेवा केंद्र पंजाब के एकीकृत सेवाएं मुहैया करवाने वाले केंद्र हैं और यह कल से फिर से खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी सभी डिप्टी कमिश्नरों को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एस.ओ.पी.) जारी कर दी गई है। इसके साथ ही कोविड-19 दौरान इन सेवा केन्द्रों में आने वाले नागरिकों और इन केन्द्रों में काम कर रहे स्टाफ की सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा जारी की गई एक विस्तृत ऐडवाइजरी का पालन किया जाये।अतिरिक्त मुख्य सचिव ने आगे बताया कि सेवा केन्द्रों का काम चरणबद्ध ढंग से फिर से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में कुल 516 सेवा केन्द्रों में से 467 खोले जाएंगे, जिनमें सीमित स्टाफ के साथ कुल 217 में से 153 सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि हथियार और विवाह रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित सेवाएं दूसरे चरण में शुरू की जाएंगी।श्रीमती महाजन ने आगे बताया कि उपलब्ध सेवाओं की सूची https:// dgrpg.punjab.gov.in/. पर भी देखी जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा केंद्र सोमवार से शनिवार प्रात:काल 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रात:काल 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी नागरिक उपलब्ध सेवाएं लेने के लिए जा सकता है जबकि दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक मान्य नियोजित भेंट और कफ्र्यू पास वाले लोगों को ही यहाँ से सेवा का लाभ लेने की आज्ञा होगी। उन्होंने आगे कहा कि नियोजित भेंट की सुविधा कोवा पंजाब मोबाइल एप, एमसेवा के द्वारा ली जा सकती है। विस्तृत एस.ओ.पी. https:// dgrpg.punjab.gov.in/.पर देखा जा सकता है।

 

Tags: Vinny Mahajan , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD