Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सलाहकार के.के. शर्मा, मुख्य सचिव ने फंसे हुए व्यक्तियों की विनियमित आवाजाही के लिए व्यवस्था की समीक्षा की

लखनपुर में संगरोध केंद्र का निरीक्षण किया, बिलावर का दौरा किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कठुआ , 01 May 2020

Last updated on: May 01, 2020, 00:00 IST

लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए लोगों, छात्रों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और अन्य व्यक्तियों की विनियमित आवाजाही की व्यवस्था करने के लिए उपराज्यपाल के सलाहकार के.के. शर्मा और मुख्य सचिव बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने आज लखनपुर का दौरा किया और कठुआ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।इस अवसर पर, सलाहकार ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में जम्मू-कष्मीर का प्रदर्शन अब तक और बेहतर प्रयासों के साथ संतोषजनक रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार जोश के साथ हम संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ सकते हैं और जम्मू-कश्मीर को कोरोना मुक्त बना सकते हैं।मुख्य सचिव ने सरकार द्वारा की गई पहलों के बारे में बताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के 30,000 से 40,000 लोग लॉकडाउन के कारण केंद्र षासित प्रदेष के बाहर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से हजारों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अधिक से अधिक लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि उन्हें जल्द से जल्द उनके घर वापस लाया जा सके।मुख्य सचिव ने बताया कि लखनपुर में, एक समय में 3000 लोग आ सकते हैं और 100 बसें इन लोगों को उनके संबंधित जिलों तक पहुंचा सकती हैं, लेकिन अब आने वाले सभी यात्रियों के लिए 100 प्रतिषत कोरोना परीक्षण अनिवार्य है और इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश पहले से ही एनएचएम निदेशक को दिये गये हैं।फंसे हुए लोगों को निकालने के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताते हुए, मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेष और पंजाब जम्मू-कश्मीर के नजदीक हैं, इसीलिए वहां फंसे लोगों को पहले निकाला गया, लेकिन उन लोगों के लिए चिंता का कोई कारण नहीं है, जो अन्य जगहों पर फंसे हैं, जैसे कि निकासी के लिए एक प्रणाली लगाई गई है और यह कुछ दिनों की बात है कि सभी को निकाला जाएगा।

छात्रों के लिए, मुख्य सचिव ने कहा कि, उन्होंने अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपना स्थान चिह्नित किया और यूटी प्रशासन ने जम्मू-कष्मीर में उनकी विनियमित आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए कई समूह बनाए। इसी तरह, षेश फंसे हुए लोगों को भी जल्द से जल्द निकाला जाएगा।सलाहकार और मुख्य सचिव ने लखनपुर के संगरोध केंद्र का भी निरीक्षण किया।इससे पहले, उन्होंने कठुआ में जम्मू-कष्मीर सिकॉप के सुविधा केंद्र का भी दौरा किया और सिकॉप तथा जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के साथ एक बैठक की।उन्होंने दो औद्योगिक इकाइयों, फेना वाशिंग पाउडर और जैक्सन जनरेटर का भी दौरा किया। साथ ही इन औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधकों के साथ बातचीत की और लॉकडाउन के दौरान उनके सामने आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली।बाद में, सलाहकार और मुख्य सचिव ने क्षेत्र में कृषि गतिविधियों की देखरेख के लिए बिलावर के सेरी गांव का दौरा किया। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए उनके बीच छह ट्रैक्टर, थ्रेषर, मोबाइल वेंडिंग कार्ट, बोर वेल और डीजल हल भी वितरित किए। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके सामने कई मांगें भी उठाईं।किसानों ने उन्हें क्षतिग्रस्त हैंड पंपों की मरम्मत करने का भी आग्रह किया क्योंकि क्षेत्र के स्थापित हैंड पंपों में से 50 प्रतिषत गैर कार्यात्मक हैं और आगामी गर्मी के मौसम में पानी के संकट को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।बाद में सलाहकार और मुख्य सचिव ने बिलावर के डिग्री कॉलेज में स्थापित संगरोध केंद्र में दी जा रही सुविधा का निरीक्षण किया।आयुक्त/सचिव जल शक्ति विभाग अजीत साहू, निदेशक एनएचएम भूपिंदर कुमार, निदेशक उद्योग जम्मू अनु मल्होत्रा, निदेशक कृषि जम्मू इंदर जीत, एमडी सिकॉप अतुल शर्मा, डीसी कठुआ ओपी भगत, एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा, लखनपुर नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी अरुण मन्हास और अरविंद करवानी, जीएम डीआईसी बाबू राम, एएसपी रमनीश गुप्ता, डिप्टी एसपी डीएआर के.डी. भगत और अन्य संबंधित इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma , Chief Secretary Kashmir , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD