Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त बाजवा के साथ कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों की सांझी एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात

कोरोनावायरस का प्रभाव उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर नहीं पडऩा चाहिए- तृप्त बाजवा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Apr 2020

Last updated on: Apr 27, 2020, 00:00 IST

पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बजवा के साथ आज कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों की प्रतिनिधि करने वाली सांझी एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की तरफ से मुलाकात की गई। इस मौके पर स. बाजवा ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं पडऩा चाहिए और कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अध्यापन प्रणालियों के द्वारा अध्यापन को निर्विघ्न चलाना चाहिए। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल की तरफ से उच्च शिक्षा मंत्री के आगे अपनी कई मांगं रखी गई जिन संबंधी मौके पर मौजूद उच्च शिक्षा सचिव श्री राहुल भंडारी और डिप्टी डायरैक्टर श्री गुरदर्शन सिंह बराड़ को जायज मंगों का हल निकालने के लिए कार्यवाही करने के लिए हिदायतें जारी की।उच्च शिक्षा मंत्री ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलशिप स्कीम के 300 करोड़ रुपए की राशि सामाजिक सुरक्षा विभाग से जारी करवाने के लिए कार्यवाही करने के साथ साथ सेल्फ फाईनांसड बी.एड कॉलेजों की बकाया बनती फीस जारी करने के लिए कार्यवाही करने, विद्यार्थियों से बनती फीस लेने के लिए हल निकालने और एंडोमेंट फंड पर अदारों को लोन की मंजूरी देने की माँग संबंधी अधिकारियों को विचार करने के लिए कहा।उच्च शिक्षा मंत्री के साथ मुलाकात करने के लिए पहुँचे प्रतिनिधिमंडल में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू बी.एड फैडरेशन के प्रधान स. जगजीत सिंह, पंजाब अनएडिड कॉलेजज़ ऐसोसीएशन (पीयूसीए) के प्रधान डा. अंशू कटारिया और स. निर्मल सिंह ई.टी.टी फैडरेशन भी मीटिंग के दौरान उपस्थित थे।प्रतिनिधिमंडल ने इस मौके पर पंजाब में कोविड -19 के फैलाव पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से समय पर उठाये गये कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के विद्यार्थी, स्टाफ और प्रबंधक इस संकटकालीन स्थिति में सहायता करने के लिए सरकार के साथ हैं। पंजाब की शिक्षा संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को भोजन और दवाएँ प्रदान करने में नियमित रूप में सहायता कर रही हैं। हरेक कॉलेज संभावित योजना के अंतर्गत अपने होस्टलों को आईसोलेशन वार्डों में तबदील करने के लिए यत्नशील है।  

 

Tags: Tript Rajinder Singh Bajwa , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD