Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

 

यूएलबीज़ ने कोविड-19 के विरूद्ध युद्ध में नागरिकों को राहत पहुंचाने हेतु अपने कार्य क्षेत्र में किया विस्तार - ब्रह्म मोहिंद्रा

यूएलबीज़ का कार्यबल लोगों को उनके घर तक पका हुआ भोजन एवं सूखा राशन जैसी जरूरी वस्तुएं पहुंचाने में जुटा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबीज़) ने कोविड-19 के प्रभावों से घिरे लोगों के लिए आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन व राशन के लिए घर-घर जाकर आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए प्रबंधक और सहायक की नई भूमिकाएं अपनाई है। अब तक शहरी स्थानीय निकायों ने लगभग 21 लाख लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है, जबकि लगभग 15 लाख लोगों को राशन वितरित किया है। शहरी स्थानीय निकाय गौशालाओं में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था भी कर रहे हैं। इसके लिए यूएलबीज़ को म्युंसिपल फंड में से खर्च करने के लिए अधिकृत किया गया है।इसका खुलासा स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने आज यहां जारी एक प्रेस बयान में किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ इस युद्ध में विभाग अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने नियमित कार्य करने के अलावा, ग्राउंड जीरो पर तैनात विभाग का कार्यबल इस संकट की स्थिति में राज्य के नागरिकों की मदद करने के लिए व्यापक गतिविधियों में व्यस्त है। उन्होंने विभाग की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे कि सडक़ों, मुहल्लों, बाजारों, स्कूलों, सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, मंडियों और धार्मिक स्थानों पर सफाई अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।मंत्री ने कहा कि सभी यूएलबी क्षेत्रों में घर-घर जाकर कूड़ा-कर्कट और कचरा उठाने की बारंबारता में वृद्धि की गई है और राज्य के किसी भी कोने से कचरे का ढेर लगने की एक भी घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसके अलावा, क्वॉरंटीन हाऊसों से निकलने वाले कचरे को बायो-मैडिकल वेस्ट के रूप में भी अलग से एकत्रित किया जा रहा है।’’

श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों, अस्पतालों और सार्वजनिक कार्यालयों को साफ करने के लिए जोरदार अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि जेलों और मंडियों में खरीद सीजन की संवेदनशील प्रकृति के कारण जेलों और मंडियों की नियमित आधार पर साफ-सफाई भी की जा रही है।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि विभाग रोजमर्रा के आधार पर जल आपूर्ति, सीवरेज और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी सुनिश्चित कर रहा है। श्री मोहिंद्रा ने कहा, ‘‘पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बेतरतीब ढंग से पानी के नमूने भी एकत्रित किए जा रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से लार्विसाइड्स की फॉगिंग और छिडक़ाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों ने अपने कर्मियों को मास्क, दस्ताने, जूते और अन्य सुरक्षात्मक साजो-सामान उपलब्ध करवाए हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय इस सुरक्षात्मक साजो-सामान को पहनें और ईमानदारी से सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करें।श्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने आगे कहा कि जिला प्रशासन के साथ नज़दीकी तालमेल बनाकर शहरी स्थानीय निकाय कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों की पहचान करके उन्हें क्वॉरंटीन में रखने के कार्य में भी जुटे हुए हैं। इसी तरह शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों ने भी कोरोना वायरस के कारण मारे गए लागों के परिवारों द्वारा उनके मृत देहों को लेने से मना कर देने के बाद उनका अंतिम संस्कार करने के चुनौतीपूर्ण कार्य भी किए हैं।स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि एनयूएलएम के तहत विभाग द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और अब तक 60000 मास्क तैयार करके यूएलबी को उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा, उनकी सेवाओं का उपयोग करने और लॉकडाउन के दौरान उनके लिए आजीविका का साधन पैदा करने के लिए इन स्वयं सहायता समूहों को 2 लाख मास्क के ऑर्डर दिए गए हैं।मंत्री ने कहा कि विभाग का कार्यबल एनयूएलएम के तहत शैल्टर फॉर होमलैस में रहने वाले लोगों को मुफ्त भोजन उपब्लध करवाने के कार्य में भी लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के कर्मचारियों की निस्वार्थ और समर्पित सेवा के चलते लोगों, गैर-सरकारी संगठनों और प्रशासन ने उनकी सेवाओं को मान्यता दी है और इसके लिए उन्हें कई स्थानों पर सम्मानित भी किया गया है।

 

Tags: Brahm Mohindra , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD