Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवीन चौधरी ने बागवानी विभाग के कैपेक्स बजट 2020-21 के अंतिम रूप की समीक्षा की

जम्मू-कश्मीर में उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने के लिए संभावित क्षेत्रों में बहु-फसल प्रणाली को अपनाने के लिए कहा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 24 Apr 2020

Last updated on: Apr 24, 2020, 00:00 IST

बागवानी, पशु और भेड़पालन विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी ने बागवानी विभाग के वर्ष 2020-21 के लिए कैपेक्स बजट के तहत योजना को अंतिम रूप देने से संबंधित एक बैठक बुलाई।प्रमुख सचिव ने कैपेक्स बजट के तहत कृषक समुदाय के लिए विकासोन्मुखी योजनाओं के निर्माण पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया।निदेशक बागवानी विभाग जम्मू राम सावक, निदेशक बागवानी, योजना और विपणन (जम्मू-कष्मीर) इमाम दीन, निदेशक वित्त (कृषि उत्पादन) विभाग इम्तियाज अहमद वानी के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। निदेशक बागवानी कश्मीर एजाज अहमद भट्ट, प्रबंध निदेशक जम्मू व कश्मीर बागवानी उत्पादन और विपणन और प्रसंस्करण निगम शफात सुल्तान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।बागवानी विभाग और उसके सहयोगी विंग के एचओडी ने चालू वर्ष के लिए बजट आवंटन का परिव्यय प्रस्तुत किया।नवीन ने जम्मू और कश्मीर में बागवानी क्षेत्र की गतिविधि वार पूंजी व्यय पर चर्चा की। उन्होंने लक्ष्यों की प्राप्ति और संसाधनों को बजटीय प्रावधानों के तहत खर्च करने पर जोर दिया।कंडी क्षेत्रों में एलोवेरा की खेती की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, प्रमुख सचिव ने एमडी जेकेएचपीएमसी से सांबा जिले में नर्सरी और दो एलो वेरा प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए कहा, ताकि यहां के किसानों को अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके।

नवीन ने निदेशक बागवानी कश्मीर और एमडी जेकेएचपीएमसी को घाटी के फल उत्पादकों को लाभ पहुंचाने के लिए कश्मीर और नई दिल्ली में नियंत्रित वातावरण (सीए) भंडारण सुविधाओं की स्थापना और संवर्द्धन के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जम्मू-कश्मीर में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए संभावित क्षेत्रों में बहु-फसल प्रणाली को अपनाकर किसान हितैषी योजनाओं, नई अवधारणाओं और नवाचारों को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी के माध्यम से एकीकृत खेती और सामूहिक दृष्टिकोण को अपनाकर दूर दराज के क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ हर जिले में बागवानी खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम उपयोग और नवीन परियोजनाओं के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने उच्च घनत्व वाली नर्सरी विकसित करने और किसानों को उन्नत तकनीक प्रदान करने पर भी जोर दिया, ताकि वे उत्पादन बढ़ाने के लिए इन अवधारणाओं को अपना सकें।यह निर्णय लिया गया कि बागवानी रोपण के लिए प्रोत्साहन की एक नई योजना जम्मू के सभी जिलों में बागवानी के विकास के लिए शुरु की जाएगी।कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए, नवीन चौधरी ने अधिकारियों को निर्देष दिया कि वे किसानों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने और खेतों में जाने के दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करें।नवीन चौधरी ने निदेशक बागवानी (पीएंडएम) से मंडियों की सफाई और कीटाणुशोधन के लिए धूमन और स्वच्छता उपकरणों की खरीद करने के लिए कहा। उन्होंने नरवाल, बांदीपोरा और सोपोर में मंडियों सहित मौजूदा मंडियों के उन्नयन और नवीनीकरण का भी निर्देश दिया।

 

Tags: Navin Kumar Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD