Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब लोक संपर्क विभाग ने ‘वट्सएप बोट’ और फेसबुक ‘चैट बोट’ लाँच किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Apr 2020

Last updated on: Apr 20, 2020, 00:00 IST

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने लोगों को कोविड-19 सम्बन्धी हर तरह की जानकारी पहुंचाने के लिए एक पृथक प्रयास करते हुए फेसबुक के सहयोग से ‘वट्सएप बोट’ और फेसबुक पर ‘चैट बोट’ की शुरुआत की है। यह खुलासा करते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस नवीन पहल के ज़रिये कोई भी नागरिक कोविड-19 संबंधी अपनी इच्छा अनुसार कोई भी जानकारी ले सकता है।सरकारी प्रवक्ता ने ‘वट्सएप बोट’ संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि इसका फ़ायदा लेने के लिए नागरिक को अपने फ़ोन पर पंजाब कोविड हेल्पलाइन नंबर (73801-73801) सेव करना होगा। इसके बाद फिर वट्सएप में जाकर इसी नंबर पर ही ‘॥द्ब’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद जो विकल्प दिखाया जाए उसे ध्यान से पढ़ें, भाषा बदलने के लिए 5 नंबर दबाकर पंजाबी, हिंदी और अंग्रेज़ी में से कोई एक भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद अपने सवाल से मेल खाता हुआ विकल्प चुनकर जवाब हासिल किया जा सकता है। वापस मुख्य मेनू पर आने के लिए ज़ीरो दबानी होगी।इसी तरह ‘फेसबुक चैट बोट’ के द्वारा भी आप कोविड-19 संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं, जिसकी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सबसे पहले फेसबुक पर पंजाब सरकार का पेज खोल कर उसे लाइक करना पड़ेगा, जिससे हर तरह का नोटिफिकेशन हासिल किया जा सकेगा। इसके बाद फिर सैंड मेसेज बटन पर क्लिक करके सीधा मैसेंजर पर पहुँच जाएंगे। विकल्पों को ध्यान से देखकर पंजाबी, हिंदी और अंग्रेज़ी में से अपनी पसंद की कोई एक भाषा चुननी होगी। कोविड-19 सम्बन्धी जानकारी के लिए वहां दिए गए विकल्प कोविड -19 इन्फो क्लिक करना पड़ेगा। यदि अपनी ज़रूरत के सामान की दुकानों संबंधी जानकारी हासिल करनी हो तो ज़रूरी दुकानों के विकल्पों पर क्लिक करना होगा। कोविड -19 से सम्बन्धित कुल 21 विकल्प हैं।सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगर एक से अधिक सवालों के जवाब चाहते हो, या ज़्यादा जानकारी चाहते हो, तो वापस जाने वाला (बैक) बटन दबाना होगा। फिर अपनी इच्छा से विकल्प चुनना होगा। अगर पसंद का कोई विकल्प ना मिले तो ‘मोर आप्शन’ पर क्लिक करना होगा। अगर इसमें सम्बन्धित जि़ला नहीं मिल रहा हो तो ‘मोर आप्शन’ पर क्लिक करके सम्बन्धित जिले के नाम पर क्लिक करना होगा। फिर सम्बन्धित जिले के सभी ज़रूरी सामान बेचने वाले दुकानदारों की सूची डाऊनलोड की जा सकेगी।

 

Tags: DIPR Punjab , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD