Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नक्सली हमले की जांच एनआईए करेगी : शिंदे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

जगदलपुर , 12 Mar 2014

Last updated on: Mar 12, 2014, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बुधवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों पर हुए नक्सली हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी, जिसमें 15 जवान शहीद हो गए थे। साथ ही उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही। शिंदे ने यहां शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "हमले में बहुत से जवानों की जान गई है, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे.. केंद्रीय एवं राज्य बल इस पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"मई 2013 में नक्सलियों के हमले में 27 लोगों के मारे जाने का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "हमने पूर्व में नक्सलियों के हमले में मारे गए नेताओं से जुड़े मामले की जांच एनआईए को सौंपी है। इस मामले की जांच भी एनआईए को सौंपी जाएगी।"

संवाददाताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि नक्सली डरे हुए हैं और उनका आधार सिमट रहा है, इसलिए उन्होंने हमले को अंजाम दिया।उन्होंने कहा, "नक्सल आंदोलन धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। उनका प्रभाव कम हो रहा है, बस्तर में हाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनाव इसके परिणाम हैं.. इसलिए वे अब डर गए हैं।"गौरतलब है कि करीब 300 नक्सलियों ने मंगलवार को झीरम घाटी के घने जंगल में गश्त कर रहे अर्धसैनिक बल और पुलिस के करीब 50-55 जवानों के दल पर घात लगाकर हमला कर दिया था, जिसमें 15 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।यह जगह उस स्थान से बहुत कम दूरी पर है, जहां पिछले साल मई में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया था।

 

Tags: sushilkumar shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD