Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

 

मंत्री समूह के आदेशों के अनुसार पजाब में सभी मॉल, किसान मंडी और म्सूजि़यम 31 मार्च तक रहेंगे बंद

धार्मिक संस्थान एवं डेरा प्रमुख अपनी धार्मिक सभाएं करेंगे स्थगित

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Mar 2020

Last updated on: Mar 17, 2020, 00:00 IST

कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए भारत सरकार से प्राप्त एडवाईज़री के मद्देनजर आज मंत्री समूह ने लोगों के ज्यादा संख्या में एकत्रित होने को रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए हैं। स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक ने सभी धार्मिक संस्थानों, डेरा प्रमुखों को एडवाइजरी जारी करके अपनी धार्मिक सभाओं को स्थगित करने के अलावा सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, म्यूजियम, स्थानीय साप्ताहिक किसान मंडियों को 31 मार्च, 2020 तक बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाईज़री पर अमल करते हुए मंत्री समूह ने मैरिज पैलेसों में आयोजित होने वाले विवाह समारोहों में लोगों की संख्या को सीमित करने का भी निर्णय लिया है। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए गए हैं कि मैरिज पैलेसों में किसी भी समारोह में 50 से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित न होने दिया जाए। इसी तरह उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी रेस्तरां, होटल, ढाबे और फूड कोर्टस अपने यहां हैंड वॉशिंग प्रोटोकॉल लागू कर रहें हैं तथा व्यक्तियों और टेबलों के बीच 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित करने के अलावा बार-बार छुए जाने वाली सतहों की उचित सफाई कर रहे हैं।राज्य में सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल तथा सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि मॉल्स में केमिस्ट और किराने की दुकानें खुली रहेंगी। इसी तरह राज्य में सभी स्थानीय साप्ताहिक किसान मंडियों को एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने को रोकने के लिए बंद कर दिया गया है। 

मंत्री समूह ने रेहड़ीवालों को जनता की सुविधा के लिए गलियों में सब्जियां बेचने की अनुमति दी है।मंत्री समूह ने परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और अन्य निजी शिक्षण संस्थानों के प्रशासनिक इकाईयों को भी निर्देश दिए है। यदि परीक्षाओं के आयोजन की सख्त आवश्यकता है, तो वह विशेष संस्थान और स्कूल जिला प्रशासन को सूचित करेंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि दो छात्रों के बीच एक मीटर की दूरी बनी रहे।मंत्री समूह ने राज्य में वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और महत्वपूर्ण स्थानों पर निर्धारित दवाओं की उपलब्धता और मैडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती का जायज़ा लिया। मंत्री समूह ने इस तथ्य पर गंभीर विचार व्यक्त किया कि कोविड-19 ने यूरोप को ठहराव की स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है और यूरोप के सभी व्यावसायिक, शिक्षा, धार्मिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है।इस बैठक में मंत्री समूह के सदस्य जिसमें श्री ओम प्रकाश सोनी, श्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, श्रीमती रजिया सुल्ताना, श्री बलबीर सिंह सिद्धू, श्री विजय इंदर सिंगला और श्री भारत भूषण आशु शामिल हैं के अलावा श्री करण अवतार सिंह, मुख्य सचिव, श्री अनुराग अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, श्री डीके तिवारी, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, श्री मनवेश सिंह सिद्धू, एमडी पीएचएससी, श्री भूपिन्दर सिंह निदेशक स्थानीय निकाय विभाग और डॉ. अवनीत कौर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Brahm Mohindra , Coronavirus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD