Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जेकेपीसीसी, जेकेएमएल की बीओडी बैठकें

सलाहकार शर्मा ने जेकेपीसीसी को विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 12 Mar 2020

Last updated on: Mar 12, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने आज जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) द्वारा लिए गए विभिन्न विकास कार्यों की गति तेज करने का आह्वान किया।आज यहां जेकेपीसीसी की 96वीं निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता करते हुए, सलाहकार ने निगम के वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार का आह्वान किया ताकि यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की लाभ चालित उपयोगिता में से हो।बैठक में वित्तीय आयुक्त वित्त अरुण कुमार मेहता, आयुक्त सचिव सड़क और भवन (आरएंडबी) खुर्शीद अहमद शाह, महानिदेशक योजना साहब ज़ादा बिलाल, मुख्य अभियंता जम्मू, कश्मीर, सामी आरिफ, देश राज भगत, कार्यकारी निदेशक जेकेपीसीसी एन डी ख्वाजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।सलाहकार ने जेकेपीसीसी के अधिकारियों से आय और व्यय के बीच एक विवेकपूर्ण संतुलन बनाने और प्रशासनिक खर्चों को कम करने और आय बढ़ाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने को कहा। उन्होंने कहा कि ठेकों के लिए केवल सरकार की ओर देखने के बजाय, निगम को अपने कामकाज के दायरे को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतिस्पर्धी बोलियों में शामिल होना चाहिए, ताकि यह केंद्र शासित प्रदेश की प्रमुख निर्माण एजेंसियों में से एक बन जाए और राजस्व की मात्रा में भी वृद्धि हो।कार्यों में गुणवत्ता सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए, सलाहकार ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिष्चित करना और परियोजनाओं को समय पर पूरा करना निगम का मानदंड होना चाहिए।

बाद में, सलाहकार ने जम्मू-कश्मीर मिनरल्स लिमिटेड की 173वीं निदेषक मंडल बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वित्तीय आयुक्त वित्त अरुण मेहता, आयुक्त सचिव उद्योग एमके द्विवेदी, महानिदेशक योजना साहिब ज़ादा बिलाल, निदेशक भूविज्ञान और खनन विकास शर्मा, प्रबंध निदेशक जेके मिनरल्स विक्रम गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।सलाहकार ने जेके मिनरल्स की गतिविधियों को व्यापक बनाने की आवष्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह सबसे अधिक लाभ कमाने वाले निगमों में से एक के रूप में उभर सकता है इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों को अपनी परियोजनाओं के निष्पादन के लिए गुणवत्ता सामग्री प्रदान भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र षासित प्रदेष जम्मू-कश्मीर के पास खनिजों का एक बड़ा भंडार है और इसके उचित निष्कर्षण साथ ही साथ विपणन को भी सुनिश्चित करना निगम पर निर्भर करता है।सलाहकार को अपनी कार्यात्मक परियोजनाआं/खानों में निगम द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में भी बताया गया जिसमें अस्सर और रामबन में जिप्सम खदानें, कालाकोट राजौरी और रियासी में कोयला खदानें और पुलवामा में चूने की खदान के अलावा नीलम खदानें शामिल हैं।बैठक में कॉर्पोरेट सोषल रिसपॉन्सिबिलिटी (एससीआर) की गतिविधियों और निगम के मानव संसाधन मुद्दों के संबंध में विभिन्न अन्य गतिविधियों के बारे में भी बताया गया।

 

Tags: Kewal Krishan Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD