Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

खेल जम्मू-कष्मीर में गेम चेंजर हो सकते हैं : फारूक खान

सरकार का लक्ष्य खेल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुलमर्ग , 07 Mar 2020

Last updated on: Mar 07, 2020, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर को समृद्धि और विकास के मार्ग पर वापस लाने के लिए खेल एक गेम चेंजर हो सकता है।गुलमर्ग में पहली बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए, सलाहकार ने जम्मू और कश्मीर में ऐसी मेगा खेल गतिविधियों के लिए भारत सरकार के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने विश्व प्रसिद्ध गुलमर्ग में इस मेगा खेल आयोजन को आयोजित करने के लिए सभी स्तरों पर कई एजेंसियों को काम में लाने का उल्लेखनीय कार्य किया है जो घाटी के पर्यटन क्षेत्र को भी एक प्रवाह देगा।उन्होंने कहा, ‘‘खेल एक वास्तविक गेम चेंजर हो सकता है,‘‘ हमें अधिक युवाओं को सर्वश्रेष्ठ खेल खेलने और ओलंपियन का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।‘‘सलाहकार ने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं में अनुशासन और सकारात्मकता को बढ़ाती हैं।उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के नेतृत्व में जम्मू व कश्मीर सरकार का उद्देष्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ खेल के बुनियादी ढाँचे को लाना है।उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत सरकार, विशेष रूप से केंद्रीय खेल मंत्रालय के बहुत आभारी हैं, जिसने खेल कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर उतारने की हमारी योजना को स्वीकार किया है।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र उद्देश्य यह है कि इस तरह के कार्यक्रम एक खेल क्रांति का निर्माण करेंगे।‘‘सलाहकार खान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बुनियादी ढाँचा, सामुदायिक खेल, प्रतिभा पहचान, उत्कृष्टता के लिए कोचिंग, प्रतियोगिता संरचना और खेल अर्थव्यवस्था को उन्नत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार नए इनडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कर रही है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार अन्य मुख्य स्पोर्ट्स स्टेडियमों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है ताकि खेल के प्रति उत्साही लोगों को अपेक्षित सुविधाएं मिल सकें।

 

Tags: Farooq Ahmed Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD