Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे को जड़ से खत्म करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं खुशहाली के रक्षक : टी.एस. शेरगिल

खुशहाली के रक्षकों की ओर से दी जा रही फीड बैक जिला प्रशासन के लिए अहम : डिप्टी कमिश्नर

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Feb 2020

Last updated on: Feb 28, 2020, 00:00 IST

मुख्य मंत्री पंजाब के सीनियर सलाहकार व जी.ओ.जी(गार्डियन आफ गर्वनेंस) के सीनियर वाइस चेयरमैन जनरल(सेवामुक्त) परम वशिष्ट सेवा मैडल श्री. टी.एस. शेरगिल ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए खुशहाली के रक्षक अहम भूमिका निभा रहे हैं। वे आज होशियारपुर में जिला अधिकारियों व गार्डियन आफ गर्वनेंस की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे।लेफ्टीनेंट जनरल श्री टी.एस. शेरगिल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से तैनात किए गए खुशहाली के रक्षक नशे के खिलाफ विशेष जागरु कता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनकी ओर से गांवों में नशा करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनको नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्रों के बारे में बताया जाता है, जहां पंजाब सरकार की ओर से नशे में जकड़े मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाता है। इसके अलावा खुशहाली के रक्षकों की ओर से की गई रिर्पोटें प्रशासनिक सुधार, जन कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने व लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए अहम साबित हो रही है।

टी.एस. शेरगिल ने कहा कि जी.ओ.जी योजना के माध्यम से गांवों में जन कल्याण योजनाओं को योज्य लाभार्थियों तक पहुंचाना यकीनी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जी.ओ.जीज अपने-अपने गांवों में देखते हैं, कि सरकार की ओर से शुरु  की गई अलग-अलग योजनाएं किस ढंग से गांवों में लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी रिपोर्ट अगली कार्रवाई के लिए प्रशासन व सरकार को एक साथ की जाती है।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि खुशहाली के रक्षकों की ओर से दी जाती फीड बैक जिला प्रशासन के लिए अहम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है व जी.ओ.जीज की ओर से की जा रही रिपोर्टों के आधार पर ही प्रशासन की ओर से गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से खुशहाली के रक्षकों का सहयोग लेकर लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री हरबीर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री अमित महाजन, जी.ओ.जी होशियारपुर के प्रमुख ब्रिगेडियर(रिटा.) श्री मनोहर सिंह, ओ.एस.डी. श्री करनवीर सिंह के अलावा भारी गिनती में खुशहाली के रक्षक उपस्थित थे।

 

Tags: TS Shergill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD