Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में खोला जाएगा शिक्षा खण्ड : जय राम ठाकुर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 18 Feb 2020

Last updated on: Feb 18, 2020, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों और विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खुंडियां में एक नया शिक्षा खण्ड को खोला जाएगा।कांगड़ा जिले के अपने दूसरे चरण के शीलकालीन प्रवास के दौरान आज मुख्यमंत्री ने  10.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय खुंडियां का नया भवन जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान विकास की गति को तेज किया है ताकि हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्य के रूप में उभारा जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राजकीय महाविद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने घरों के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी और साथ ही महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि इस काॅलेज में लड़कियां बेहतर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार उन क्षेत्रों के विकास पर विशेष बल दे रही है, जो आजादी के 70 साल बाद भी उपेक्षित रहे हैं। आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। पूरी दुनिया ने आज भारत की ताकत को पहचाना है और हम विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री को पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को भारी जनादेश मिला तथा भाजपा ने प्रदेश की सभी सीटों को रिकार्ड अंतर से जीता। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता राज्य सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उनके पास सरकार के खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है। भारत ने पिछले छह वर्षों के दौरान अभूतपूर्व प्रगति की है और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करना, और तीन तलाक को समाप्त करना ऐतिहासिक फैसले हैं, जिसने ‘एक राष्ट्र, एक संविधान’ का मार्ग प्रशस्त किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस योजना के अन्तर्गत लगभग 50 करोड़ लोगों को शामिल किया गया है, और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गरीब मरीज पैसे की कमी के कारण विशेष स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं से वंचित नहीं रहं। योजना के अन्तर्गत राज्य के 22 लाख लोगों को शामिल किया गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने कहा कि इन शेष लोगों को शामिल करने के लिए, राज्य सरकार ने ‘हिम केयर योजना’ शुरू की है। इस योजना के अन्तर्गत 62 करोड़ रुपये खर्च कर लगभग 60,000 लोगों को लाभान्वित किया गया हैं। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए ‘सहारा योजना’ शुरू की गई है, जिसके तहत रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए प्रति माह 2000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्जवला योजना के अन्तर्गत न आने वाले परिवारों को लाभ देने के लिए गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 2.75 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को देश का धुआं रहित राज्य बनाने में सफलता प्राप्त की है।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत तहसील खुंडियां में 29.89 करोड़ रुपये की लागत की उठाऊ पेयजल योजनाओं से विभिन्न बस्तियों को पानी की सुविधा प्रदान करने की योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने 1.39 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लागरू के विज्ञान भवन की आधारशिला भी रखी और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बाड़ी से हरि सड़क तक के सुधार के लिए 6.17 करोड़ रुपये प्रदान किए।जय राम ठाकुर ने 5.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खुंडियां के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने, खुंडियां में मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण, खुंडियां से टांडा बस सेवा और राजकीय महाविद्यालय खुंडियां के लिए मुद्रिका बस सेवा की घोषणा की।उन्होंने उपयुक्त भूमि मिलने पर बस स्टैंड निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड और स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने निर्धारित समय में कालेज भवन के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र में सड़क निर्माण व रख-रखाव के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुंडियां को नागरिक अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने के लिए आभार प्रकट किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष एम. राणा ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, विधायक राकेश पठानिया भी समारोह में उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD