Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. राजीव बिन्दल का आज सोलन जिला में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 15 Feb 2020

Last updated on: Feb 15, 2020, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल का आज सोलन जिला में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। बद्दी-दून विधान सभा क्षेत्र में जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य समारोह आयोजित किया जिसमें प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा0 राजीव सहजल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, उपाध्यक्ष जल प्रबंधन बोर्ड दर्शन सिंह सैणी, अर्की विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रतन सिंह पाल, सोलन के पूर्व प्रत्याशी डा0 राजेश कश्यप, जिला भाजपा की सारी टीम व मण्डल के लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा विशेषरूप से उपस्थित रहे।समारोह में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारों पर आधारित पार्टी है, कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। उन्होनें कहा कि इन कार्यकर्ताओं के बूते पर ही दो सांसदो से शुरू हुई पार्टी आज 300 से अधिक सांसद जिताकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का संचालन कर रही है। यही वो कार्यकर्ता हैं जिन्होनें 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर विजयश्री दिलवाई और 68 के 68 विधान सभा क्षेत्रों में जीत दर्ज करके कीर्तिमान स्थापित किया। 

इससे पूर्व हिमाचल के इतिहास में कभी भी किसी पार्टी को 68 के 68 विधान सभा क्षेत्रों में लीड प्राप्त नहीं हुई। नरेन्द्र भाई मोदी का देश में नेतृत्व और जयराम ठाकुर का प्रदेश में नेतृत्व इस चुनाव से पूरी तरह मजबूत हुआ।उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए यह चिंता का विषय होना चाहिए कि 68 के 68 विधान सभा क्षेत्रों में उन्हें भारी भरकम हार का मुंह देखना पड़ा। कांग्रेस के बडे़-बड़े नेता जहां चुनाव लड़ा रहे थे वहां उनके अपने क्षेत्रों में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा अर्थात हिमाचल की जनता ने 2017 के बाद 2019 में जयराम ठाकुर के कामों पर मोहर लगाई, क्योंकि लोकतंत्र में जनता सरकार की कार्यशैली पर चुनाव के दौरान अपना मत व्यक्त करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी का बार-बार यह कहना कि सरकार अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में पास नहीं हो रही है, यह हास्यास्पद है।केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार को दिए जाने वाले सहयोग का अभिनंदन, स्वागत करते हुए डॉ. बिन्दल ने कहा कि 15वें वित्तायोग में मोदी सरकार द्वारा दिया गया अथाह योगदान हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को और गति प्रदान करेगा। कांग्रेस के नेताओं को यह विचार करना चाहिए कि जब उनकी सरकार केन्द्र में थी तो उस समय प्रदेश को वित्तायोग के मामले में भारी नुकसान हुआ और हिमाचल प्रदेश का स्पेशल कैटेगरी स्टेटस कांग्रेस शासन में विदड्रॉ हुआ जिसे मोदी जी ने पुनः हिमाचल की जनता को देकर हिमाचल को सम्मान दिया।

 

Tags: Rajeev Bindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD