Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

अभिनेता/गायक विक्की शर्मा और निर्देशक राहुल खान अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से बढ़ रहे हैं आगे

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2020

Last updated on: Feb 07, 2020, 00:00 IST

भारत हमेशा से ही हुनर की खान रहा है जो धीरे धीरे आगे आ रहा है। हर दिन हम किसी ना किसी नए कलाकार और इस मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत के बारे में सुनते हैं। इस बार जिस नए कलाकार ने अपने सफर की शुरुआत की है वो हैं विक्की शर्मा। विक्की शर्मा अपने पहले गीत 'डिस्को नाईट' के साथ आ रहे हैं। इस गीत को संगीतबंद किया है समीर ने और पेरिस एंटरटेनमेंट इंडिया से राहुल खान ने इसकी वीडियो को डायरेक्ट किया है। यह गीत स्टार टैलेंटेड मीडिया अकादमी की पेशकश है।  इस गीत को प्रोडूस किया है दामिनी जोशी ने। यह गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज़ के लेबल से रिलीज़ किया है।अपने पहले गीत के बारे में बात करते हुए, विक्की शर्मा ने कहा, "मैं हमेशा से ही एक गायक बनना चाहता था। गायकी मेरा जूनून रही है और मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूँ कि मुझे इसे जीने का मौका मिला। मेरा गीत एक पार्टी नंबर है और मुझे पूरा विश्वास है कि इस गीत को सुनने के बाद दर्शक जरूर मेरा समर्थन करेंगे।"इस गीत के डायरेक्टर, राहुल खान ने कहा, "कैमरे के आगे से पीछे तक का सफर मेरे लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। खासकर इस तरह के पार्टी नंबर को डायरेक्ट करने में मुझे बहुत ही मजा आया। पूरी टीम  ने इस गीत के लिए बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि विक्की को दर्शकों की तरफ से बहुत ही अच्छी प्रतिकिर्या मिले।"गीत के प्रोडूसर, दामिनी जोशी ने कहा, " नए हुनर का स्वागत करना हमेशा से हमारी टीम का मंत्व रहा है। जब भी हमें किसी नए हुनर को लांच करने का मौका मिलता है हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते है। विक्की बहुत ही मेहनत करने वाले हैं जिसने बहुत बड़े सपने हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक उन्हें बहुत पसंद करेंगे।"डिस्को नाईट गीत एसटीएमए म्यूजिक सीरीज़ के लेबल से रिलीज़ हुआ है। 

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD