Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से संबंधित मंत्रालयों और विभागों के साथ नोवेल कोरोनावायरस पर राज्‍यों की तैयारियों की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 04 Feb 2020

Last updated on: Feb 04, 2020, 00:00 IST

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण सचिव प्रीति सूदन ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से कोरोनावायरस की रोकथाम और प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों और शिपिंग, विदेश नागर विमानन पर्यटन तथा गृह मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ की।स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण सचिव ने बताया कि केन्‍द्रीय स्‍तर पर संबंधित मंत्रालयों के सहयोग से एहतियात के अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्‍होंने बताया कि रोजाना स्थिति की निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय, केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री तथा कैबिनेट सचिव द्वारा की जा रही है। ताजा स्थिति, तैयारी की स्थिति और उठाए गए कदमों की जानकारी से संबंधित निगरानी की जा रही है। उन्‍होंने पूरे विश्‍व में कोरोनावायरस के फैलने के मद्देनजर नए वीजा प्रतिबंधों/ परामर्शों को दोहराया। उन्‍होंने इस बारे में राज्‍यों से जागरूकता अभियान चलाने को कहा।उन्‍होंने कहा कि राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों को अधिक सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों के साथ स्‍वास्‍थ्‍य तथा अन्‍य एजेंसियों के ओरिएंटेशन, रोकथाम और प्रबंधन के प्रोटोकाल के पालन, स्‍क्रीनिंग किए जा रहे व्‍यक्तियों, नेपाल की सीमा से आने-जाने वाले लोगों में जागरूकता, स्‍वयं रिपोर्ट करने, आइसोलेशन वार्ड बनाने और सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की। उन्‍होंने राज्‍यों से पर्याप्‍त निगरानी प्रबंधन के आवश्‍यक उपाय करने को कहा। हवाई अड्डों पर स्‍क्रीनिंग के लिए अतिरिक्‍त मानव शक्ति की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कहा कि इस बारे में राज्‍यों को आवश्‍यक स्‍वास्‍थ्‍य कार्य बल तथा अन्‍य लॉजि‍स्टिक समर्थन एपीएचओ को देना चाहिए। नेपाल से सटने वाले राज्‍यों ने बताया है कि वे आवश्‍यक कदम उठा रहे हैं और स्‍क्रीनिंग तथा प्रबंधन पर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। जिन राज्‍यों में हवाई अड्डे और बंदरगाह नहीं हैं उनमें हरियाणा ने जानकारी दी है कि टोल प्‍लाजा, बस अड्डों तथा रेलवे स्‍टेशनों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। केरल में कोरोनावायरस के तीन मामले सामने आए हैं। ये सभी चीन के वूहान से आए विद्यार्थियों के हैं। राज्‍य सरकार सभी प्रशास‍निक इकाइयों में निगरानी और सतर्कता कार्य कर रही है। स्थिति की समीक्षा और निगरानी में जिला कलेक्‍टरों को शामिल किया जा रहा है।सुश्री प्रीति सूदन ने बताया कि सात अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डों (दिल्‍ली, कोलकाता, मुम्‍बई, कोच्चि, बेंगलुरू, हैदराबाद तथा चेन्‍नई) में चीन, सिंगापुर, थाईलैंड तथा हांगकांग से लाने वाले यात्रियों की स्‍क्रीनिंग के लिए समर्पित द्वारों पर निर्धारित एयरो ब्रिज का इस्‍तेमाल किया जाएगा ताकि प्रभावी रूप से रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके। पर्यटन मंत्रालय ने बताया कि राज्‍यों में विभिन्‍न धार्मिक और पर्यटक स्‍थलों के यात्रियों की स्‍वयं रिपोर्टिंग के लिए होटल एसोसिएशन के साथ तालमेल किया जा रहा है।स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण सचिव ने बताया कि सभी 21 हवाई अड्डों, अंतर्राष्‍ट्रीय बंदरगाहों तथा सीमा क्रॉसिंग पर यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है। अभी तक 81 हवाई अड्डों पर 777 विमानों तथा 89500 यात्रियों की स्‍क्रीनिंग की गई है। 454 नमूनों की जांच की गई है जिसमें 451 नमूने नेगेटिव पाए गए हैं। तीन नमूने पॉजि‍टिव पाए गए हैं। 3935 यात्री 29 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में सामुदायिक निगरानी में हैं।

 

Tags: India Admin , Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD