Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जम्मू-कश्मीर में विकास, समृद्धि की एक नई षुरुआत होगी-रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री ने सोपोर का दौरा किया, जनता की शिकायतों को सुना

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

सोपोर , 24 Jan 2020

Last updated on: Jan 24, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय कानून और न्याय, संचार और सूचना तथा प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि जम्मू व कश्मीर में जल्द ही शांति और विकास की नई षुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों का समान आधार पर समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बागवानी, पर्यटन आदि सहित कई आर्थिक क्षेत्रों को आधुनिक रेखाओं पर विकसित और उन्नत किया जा सके।मंत्री ने यह बात बारामूला जिले के सोपोर क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान की। केंद्र के जनपहंुच कार्यक्रम के तहत उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उनके दौरे का यह दूसरा दिन था।क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहयोग करने का लोगों से आग्रह करते हुए, मंत्री ने कहा कि शांति, प्रगति और समृद्धि के माध्यम से कश्मीर के भाग्य को बदलने का समय आ गया है। उन्होंने काश्मीर को पृथ्वी पर एक वास्तविक स्वर्ग की संज्ञा दी और आष्वासन दिया कि युवाओं को विकास संबंधी चिंताओं से संबंधित नए और प्रगतिशील विचारों के साथ आने के लिए और संरक्षित करने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे।मंत्री ने सोपोर क्षेत्र को बागवानी उत्पादन का केंद्र बताते हुए कहा कि फ्रूट मंडी सोपोर को ई-मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें इसे देश के बाकी मंडियों के साथ जोड़ा जाएगा।प्रसाद ने कहा कि जिला बारामूला के युवा खेल गतिविधियों में गहरी रुचि लेते हैं और जरूरत इस बात की है कि उन्हें उचित मंच प्रदान किया जाए ताकि उनकी क्षमता सकारात्मक दिशा में हो। उन्होंने घोषणा की कि जिले में खेल अवसंरचना के उन्नयन की दिशा में एक प्रयास के तहत जल्द ही सोपोर में एक इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम विकसित किया जाएगा।

जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने में बीडीसी और अन्य पीआरआई की भूमिका की सराहना करते हुए, मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के कदम के रूप में 73वें और 74वें संशोधनों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।इस दौरान, मंत्री ने 10 से अधिक प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें अपने विकास संबंधी मुद्दों और मांगों के बारे में बताया।फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एस्टेट सोपोर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोपोर उप-संभाग को जिला बनाने की मांग की। उन्होंने कस्बे में मिनी सचिवालय के निर्माण, एसडीएच सोपोर के लिए हाईटेक एम्बुलेंस, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन आदि की भी मांग की।फ्रूट एसोसिएशन सोपोर के एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेब फेरी वाले वाहनों की निर्बाध आवाजाही, बागवानों को मुआवजा, जिनकी संपत्ति हाल ही में भारी बर्फबारी और 2014 में बाढ़ के दौरान में नष्ट हो गई थी, केसीसी ऋणों की छूट, कीट नियंत्रण के लिए परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना आदि की मांग की।अन्य प्रतिनिधिमंडल जिन्होंने अपनी शिकायतों और मांगों को उठाया, उनमें ट्रेडर्स फेडरेशन सोपोर, क्षेत्र के विभिन्न नागरिक समाज, जेएंडके चोप्पन वेलफेयर एसोसिएषन, एनवाईसी एसोसिएशन बारामूला और अन्य प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं। मंत्री ने मुद्दों और मांगों को सुना और आष्वासन दिया कि सभी मांगों को उनके निवारण के लिए देखा जाएगा।इससे पहले, मंत्री ने विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां षुरु करवाईं, जिसमें सीलू में पोरु नाले पर 100 मीटर पुल, वटेरगाम में ट्रामा सेंटर, रफियाबाद में 33केवी सब-रिसीविंग स्टेशन, लदूरा, पंजला में कई पंचायत घरों का उद्घाटन शामिल हैं। मंत्री ने फ्रूट मंडी सोपोर को परिधीय क्षेत्रों से जोड़ने वाली सड़क की आधारशिला भी रखी।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD