Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत सरकार जम्मू-कश्मीर से आईटी उत्पादों के विकास, निर्यात के लिए ढांचा स्थापित करेगी : रवि शंकर प्रसाद

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 22 Jan 2020

Last updated on: Jan 22, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि सरकार केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से आईटी उत्पादों के विकास और निर्यात के लिए हर आवश्यक बुनियादी ढाँचा स्थापित करेगी।उन्होंने यह बात श्रीनगर में टेक्नोलॉजी पार्कस ऑफ इंडिया श्रीनगर में ऊश्मायन सुविधा का उद्घाटन करने के बाद कही। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान, डीजी एसटीपीआई डॉ. ओमकार राय, उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, सीईओ मिशन यूथ डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह, निदेशक एसटीपीआई श्रीनगर आसिम अहमद खान भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा, ‘‘ऊष्मायन सुविधा आईटी उद्यमियों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से आईटी उत्पादों को विकसित करने और निर्यात करने के लिए विनियामक समर्थन के साथ-साथ प्लग-एन-प्ले और अन्य डिजिटल बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के अवसर प्रदान करेगी,‘।बाद में मंत्री ने एसटीपीआई परिसर का दौरा किया जहां अधिकारियों ने उन्हें जम्मू-कश्मीर के सॉफ्टवेयर उद्यमियों के लिए केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कुछ सॉफ्टवेयर कंपनियों के युवा उद्यमियों और आईटी विशेषज्ञों के साथ भी बातचीत की, जो बाहरी बाजार के लिए अपने सॉफ्टवेयर्स के विकास और निर्यात के लिए एसटीपीआई की जगह और अन्य सुविधाओं का उपयोग कर रहे हैं।अधिकारियों ने मंत्री को सूचित किया कि जम्मू व कश्मीर में तीन एसटीपी इकाइयाँ हैं। उन्होंने कहा कि 2019-20 के वित्तीय वर्ष के लिए, इन इकाइयों से अनुमानित निर्यात लगभग 6.76 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।मंत्री ने अधिकारियों को युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर्स की सुविधा प्रदान करने और उन्हें सफल सॉफ्टवेयर विकास उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया।बाद में केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर का भी दौरा किया। वीसी कश्मीर विश्वविद्यालय तलत अहमद, उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान, डीजी एनआईईएलआईटी और संयुक्त सचिव डॉ. जयदीप कुमार मिश्रा, डीजी एसटीपीआई डॉ ओमकार राय, उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, सीईओ मिशन यूथ डॉ. सैयद आबिद राशिद शाह तथा गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर, उन्होंने 40 सीटों की क्षमता वाले आईटी लैब के अलावा लड़कों और लड़कियों के लिए दो अलग-अलग छात्रावास भवनों का उद्घाटन किया।मंत्री ने अधिकारियों को विभिन्न नौकरी-उन्मुख पाठ्यक्रमों में कश्मीरी युवाओं को प्रशिक्षित करने और प्लेसमेंट के लिए कहा।उन्होंने कहा कि वह अलग-अलग सॉफ्टवेयर पाठ्यक्रमों में कश्मीर के छात्रों के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट की व्यक्तिगत निगरानी करेंगे।

 

Tags: Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD