Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लेवरोव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2020

Last updated on: Jan 15, 2020, 00:00 IST

रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लेवरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री लेवरोव रायसीना डायलॉग में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं।विदेश मंत्री लेवरोव ने प्रधानमंत्री को रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन की ओर से शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने नववर्ष पर रूस की जनता की शांति और समृद्धि की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने 13 जनवरी, 2020 को टेलीफोन पर राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई विस्तृत बातचीत और पिछले वर्ष में दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार वाली रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति का जिक्र किया।विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन विजय दिवस के 75वें वार्षिक समारोह में भाग लेने के लिए मई 2020 में प्रधानमंत्री श्री मोदी की रूस यात्रा और ब्रिक्स तथा एससीओ शिखर सम्मेलनों के लिए जुलाई 2020 में होने वाली यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ मिलने के लिए इस वर्ष मिलने वाले अनेक अवसरों का स्वागत किया और कहा कि वह भी इस वर्ष के अंत में वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच 2019 में अनेक महत्वपूर्ण फैसले किए गए और उनके नतीजे सामने आए। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्ष 2020, जो भारत और रूसी संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी की स्थापना का 20वां जयंती वर्ष है, उसे उन फैसलों के कार्यान्वयन का वर्ष होना चाहिए।विदेश मंत्री लेवरोव ने प्रधानमंत्री को प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर रूस की स्थिति की जानकारी दी।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD