Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवीन के. चौधरी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की प्रचार समिति की बैठक आयोजित की गई

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 30 Dec 2019

Last updated on: Dec 30, 2019, 00:00 IST

पर्यटन, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की प्रचार समिति की बैठक (पीसीएम) आज यहां आयोजित की गई।बैठक में पर्यटन निदेशक जम्मू दीपिका के. शर्मा, जेकेएससीसीसी के प्रबंध निदेशक शमीम अहमद, निदेशक वित्त पर्यटन विभाग लतीफ अहमद पोसवाल, जेकेटीडीसी के प्रबंध निदेशक असगर हुसैन, अतिरिक्त सचिव पर्यटन गुलजार अहमद, उप सचिव पर्यटन वसीम रजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन निदेशक कश्मीर निसार अहमद वानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।बैठक की शुरुआत पिछली पीसीएम बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा के साथ हुई। इसके बाद, विभिन्न साधनों के माध्यम से जम्मू व कश्मीर पर्यटन विभाग के प्रचार के संबंध में विभाग द्वारा प्राप्त कुछ नए प्रस्तावों पर चर्चा की गई और तदनुसार कुछ प्रस्तावों को समिति द्वारा अनुमोदित किया गया।प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को समिति द्वारा मंजूर किये गये सभी प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा शुरू किया गया व्यापक प्रचार अभियान आने वाले महीनों में और तेज हो।समिति ने नई दिल्ली में 8 जनवरी से शुरू हो रहे ‘एसएएटीई’ में जम्मू व कश्मीर पर्यटन विभाग की भागीदारी और आगामी महीनों में होने वाले अन्य कार्यक्रमों के संबंध में किये गये प्रबंधों के बारे में भी चर्चा की।

 

Tags: Navin Kumar Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD