Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शाहपुर विधानभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

उपरला डोहब से झिकला डोहब तथा सदूँ-कुरेला सड़क के सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Dec 2019

Last updated on: Dec 21, 2019, 00:00 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे कि अच्छी स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल, हर गांव को सड़क से जोड़ना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा और विशेषकर दूरदराज के लोगों का सर्वांगीण विकास ही मेरी प्राथमिकता है, यह उदगार शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा की डोहब पंचायत में 74.90 लाख से बनने वाली उपरला डोहब से झिकला डोहब सड़क तथा 71.07 लाख से बनने वाली सदूँ-कुरेला सड़क के सुधारीकरण कार्य के शिलान्यास के उपरान्त उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।उन्होंने जानकारी दी कि शाहपुर विस् में विभिन्न सड़को, पुलों इत्यादि के निर्माण, रख-रखाव एवं सुधारीकरण पर लगभग 40 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की सड़क से संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ही इन सड़कों का सुधारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में  मुख्य सड़क से राजिन्दर कुमार के घर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य जारी है और इस पर 10 लाख व्यय होंगें। सदूँ मेला मैदान के लिए 3 लाख से फुटपाथ बनाया गया है । उन्होंने कहा कि इस पंचायत में बिजली की व्यवस्था के सुधार हेतु छऊ हार में 11 केवी की नई बिजली की लाइन डाली गई है जिस पर 5.50 लाख रुपये व्यय हुए हैं। सदुं में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है । 62 लाख से डोहब कूहल का कार्य प्रगति पर है ।जिसके पूरा होने पर यहां के किसानों की भूमि सिंचित होगी । 

उन्होंने कहा कि  प्रेई को सदूँ -करेला  से जोड़ा जा रहा है और इस सड़क का कार्य शीघ्र शुरू होगा । उन्होंने डोहब  पंचायत की नरियाल मे  डंगे के लिए 1 लाख 50 हजार, वार्ड 7 के सामुदायिक भवन को पूरा करने के लिए 1.50 लाख, वार्ड 3 के सामुदायिक भवन को 1 लाख, वार्ड 5 के सामुदायिक भवन को 1.25 लाख रुपये देने की घोषणा की । उन्होंने सदूँ  पंचायत की एसटी बस्ती के शमशान घाट व शेड के लिए 2.50 लाख, वार्ड नम्बर एक में रास्ते की मुरम्मत के लिए 80 हजार, वार्ड 5 में  शेड के लिए 2 लाख देने की घोषणा की ।पंचायत में आने पर लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ मुख्यातिथि का स्वागत किया  गया । पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री ने पंचायत में आने पर मुख्यातिथि का स्वागत किया व विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि इस पंचायत में अभूतपूर्व विकास हुआ है और यह सब भाजपा सरकारों की ही देन है । इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रीतम चौधरी, अधिशासी अभियंता संजीव महाजन, राजीव महाजन, सहायक अभियंता जसवीर, बलवीत, अनीश, नीरज गर्ग, बीडीसी सदस्य रविदत्त,  पंचायत प्रधान अनिता, उप प्रधान सेठी, दीपक अवस्थी, रेहलु प्रधान सीमा देवी अजीत महाजन, संजय शर्मा, नवनीत, सुनील धीमान, राकेश मनु, पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्वनी चौधरी, रविन्द्र चौधरी, वार्ड सदस्य सिमरता, मनजीत, तिलक शर्मा, जेई अशोक, राकेश शर्मा, मोहिंद्र, सतीश के अलावा बड़ी संख्या में डोहब व सदूँ पंचायतों के लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD