Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया अपना नौं वां वार्षिक उत्सव

“फेब्रिका - द सागा आफ नीडल एंड थ्रिएड” थीम पर रहा फोकस

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ , 21 Dec 2019

Last updated on: Dec 21, 2019, 00:00 IST

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 25 ने अपना नौंवा वार्षिक उत्सव “फ्रेविका” ‘द सागा आफ नीडल एंड थ्रिएड’ "सुई और धागे की गाथा" को शानदार तरीके के साथ मनाया।  छह दिनों तक चले इस मेगा उत्सव समारोह के दौरान दुनिया के अलग अलग कोने के टेक्सटाइल व फैब्रिक्स के विकास की यात्रा को दर्शाया गया था।  इस वर्ष वार्षिक उत्सव “फेब्रिका” को फैब्रिक्स के थीम पर आधारित किया गया जिसमें फैब्रिक्स / टेक्सटाइल के अलग अलग पहलुओं, इनके इस्तेमाल और उनके फायदे व नुकसान के बारे में बच्चों ने अपनी अनोखी प्रस्तुतियों नाटकों, गानों व डांस परफारमेंस के जरिए से विस्तार में जानकारी दी। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को स्कूल में ही प्रतिभाशाली प्रशिक्षकों और कोरियोग्राफरों की मदद से तैयार किया गया था। हर परफारमेंस का समापन एक सामाजिक संदेश जैंसे कपडों को जरुरतमंदों के लिए दान करने, नान बायोडिग्रेडेबल कपड़ों की रीसाइक्लिंग व कई फेब्रिकस के पुन: उपयोग के साथ किया गया।1800 से ज्यादा चितकारा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कई तरह के फेब्रिक्स जैसे हैंप, जूट, पॉलीप्रोपाइलीन, मखमल, रेशम, नायलॉन, रेयान, विस्कोस और कौटन आदि के बारे में अपनी प्रस्तुतियों से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हर तरह के फेब्रिक्स के खरीद से लेकर इसके उत्पादन तक के बारे में विस्तृत विवरण को साझा किया।  बेस्ट आउट आफ वेस्ट की निति को बढावा देते हुए, वार्षिक उत्सव के लिए छात्रों द्वारा इस्तेमाल किये गए सभी प्रॉप्स को छात्रों ने खुद शिक्षकों की देखरेख और उनकी मदद से और तैयार किया गया था।

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल हमेशा ही पढाई के नए नए तरीके अपनाने के लिए जाना जाता है। इसलिए यह इस समारोह में फाइबर टू फेब्रिक थीम को चुना गया जो कि एन.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रम में भी पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक शामिल है। समारोह के दौरान स्कूल के प्रांगन को भी फेब्रिक के थीम के साथ सजाया गया था और सबसे शानदार तरीके से परफोर्मेंस मंच को फेब्रिक के जरिए सजाया गया।छह दिनों तक चले इस कार्यक्रम में किंडरगार्टन से लेकर सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न तरह के फैब्रिक्स जैसे कुल्लु शाल, बंधनी दुपट्टा, फुलकारी, गोटा पट्टी आदि से संबंधित दिलचस्प तथ्य दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूल में हर क्षेत्र से जुडी बडी हस्तियों ने कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता की स्कूल का गौरव बढाया ।इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को संबोधित करते हुए स्कूल की प्रिंसीपल डाक्टर नियति चितकारा ने कहा कि चितकारा इंटरनेशनल स्कूल का नौंवा वार्षिक उत्सव स्कूल स्कूल की प्रगति का गवाह है। चितकारा स्कूल में छात्रों को विश्वसनीय नई नई तकनीकों के जरिए पढाते हैं मुझे इस बात पर गर्व है कि चितकारियंस ने ज्ञान व रिसर्च के मेलजोल को और आगे बढाया है। हमारे स्कूल में अनुभवी व प्रेरणादायक शिक्षक है जिनकी मौजूदगी उत्सव को और बढाती है।

 

Tags: Chitkara International School

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD