Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक इकाईयों को नयी औद्योगिक नीति के साथ जुडऩे के लिए एक बार के विशेष मौके को मंज़ूरी : सुंदर शाम अरोड़ा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2019

Last updated on: Dec 18, 2019, 00:00 IST

पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास बोर्ड द्वारा औद्योगिक पसार के लिए वित्तीय प्रोत्साहन (संशोधित) - 2013 से औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2017 में स्थानांतरण करने के लिए आवेदन करने वाली इच्छुक और योग्य औद्योगिक इकाईयों को एक बार के विशेष मौके को मंज़ूरी दी गई है। अब कोई योग्य इकाई विस्तृत योजना और परिचालन दिशानिर्देश 2018 के अंतर्गत बोर्ड की तरफ से मंजूरी की तारीख़ के दिन से 60 दिनों के अंदर-अंदर विधि अनुसार नयी नीति में स्थानांतरण कर सकती है।इसका खुलासा करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने बताया कि उद्योगों द्वारा प्राप्त हुए प्रतिनिधित्वों ने दिखाया है कि वह (इकाईयां) इनवैस्ट पंजाब बिजऩेस के फस्र्ट पोर्टल पर विकसित वित्तीय प्रोत्साहन की ऑनलाइन प्रणाली के लिए नये थे और इसलिए यह इकाईयाँ औद्योगिक प्रोत्साहन (संशोधित) - 2013 से औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति, 2017 में स्थानांतरण करने के लिए अपने ऑनलाईन आवेदन दे नहीं सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही 17-10-2017 को औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति, 2017 को नोटीफायी किया हुआ है जिसमें औद्योगिक प्रोत्साहन (संशोधित) - 2013 से औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति, 2017 में स्थानांतरण करने वाली इकाईयों के लिए प्रावधान मौजूद है। उनको स्थानांतरण के अपने विकल्प का प्रयोग करने के लिए 90 दिनों का समय दिया गया था। क्योंकि इनवैस्ट पंजाब बिजऩेस फसर््ट पोर्टल 06.11.2018 को लाँच किया गया था, इसलिए 06.11.2018. से यह समय 90 दिन तक बढ़ा दिया गया था।मंत्री ने बताया कि यह एक-बार का विशेष मौका प्रदान करने संबंधी पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास बोर्ड की तीसरी बैठक में विचार-विमर्श किया गया था, जोकि 2 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री, पंजाब की अध्यक्षता अधीन पंजाब भवन, चंडीगढ़ में की गई थी।तदनुसार तारीख़ 13.12.2019 को नोटिफिकेशन जारी की गई है और माईग्रेशन के इच्छुक योग्य निवेशक पंजाब औद्योगिक एवं व्यापार विकास बोर्ड द्वारा मंज़ूरी मिलने के 60 दिनों के अंदर-अंदर www.pbindustries.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

Tags: Vinny Mahajan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD