Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नवीन चौधरी ने पीडीए, एसएमडीए के चल रहे कार्यों की समीक्षा की

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 11 Dec 2019

Last updated on: Dec 11, 2019, 00:00 IST

पर्यटन, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव नवीन के. चौधरी ने आज यहां नागरिक सचिवालय में पतनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकार क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में निदेशक पर्यटन जम्मू अनु मल्होत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पत्नीटॉप विकास प्राधिकरण प्राण सिंह और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में पीएमडीपी के तहत मानतलाई-सुद्वमहादेव-पत्नीटॉप के समेकित विकास, पत्नीटॉप रोपवे के लिए 3.15 एमवीए, 33/11 केवीए रिसीविंग स्टेशन का निर्माण, पत्नीटॉप में सॉलिड वेस्ट कन्वर्टर प्लांट, मास्टर प्लान का पुनरीक्षण, पत्नीटॉप हेल्थ रिसॉर्ट के बाहर पार्किंग स्थानों का निर्माण आदि जैसे पीडीए की विभिन्न चल रही परियोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मास्टर प्लान को 31 जनवरी 2020 से पहले पूरा किया जाना चाहिए।नवीन के चौधरी ने अधिकारियों को कहा कि किसी भी वाणिज्यिक वाहन को पत्नीटॉप हेल्थ रिसॉर्ट के आसपास के क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि भूमि की बाड़, एलईडी लाइट, सोलर गीजर और लाइटों की स्थापना जल्द से जल्द पूरी की जाए ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव ने अधिकारियों पर जोर देते हुए कहा कि सभी लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए, साथ ही उन्हें कहा गया कि पत्नीटॉप रोपवे परियोजना को जल्द से जल्द नीलाम किया जाना चाहिए ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।एक अन्य बैठक में प्रमुख सचिव नवीन के चौधरी ने सूरईसर-मानसर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की भी समीक्षा की।बैठक में निदेशक पर्यटन जम्मू अनु मल्होत्रा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएमडीए नागेंद्र सिंह जम्वाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में एसएमडीए में चल रहे विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई जैसे बस स्टैंड, पार्क के लिए भूमि का हस्तांतरण और अन्य संबंधित मुद्दे।प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मुद्दों का जल्द से जल्द निवारण किया जाना चाहिए ताकि विकासात्मक कार्यों की गति बढ़े।नवीन के. चौधरी ने अधिकारियों को आधुनिक आधार पर एक्वेरियम के निर्माण के लिए एक सलाहकार की सेवा लेने के लिए कहा ताकि क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़ बढ़े।प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को एसएमडीए के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र में बाड़ लगाने के लिए कहा इसके अलावा एसएमडीए के आसपास विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए एक नया बाजार भवन बनाने का भी निर्देश दिया।नवीन चौधरी ने अधिकारियों को सुरईसर के आसपास के क्षेत्र में एक गोल्फ कोर्स बनाने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र को खेल गंतव्य के रूप में भी विकसित किया जा सके।

 

Tags: Navin Kumar Choudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD