Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियों का ब्यौरा दे रही है जन सम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र , 07 Dec 2019

Last updated on: Dec 07, 2019, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 में महानिदेशक, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए एक राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में सरकार की उपल्बिधयों को लेकर एक गैलरी बनाई गई है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेश नम्बर एक राज्य बनने की और अग्रसर है, के बारे में आंकड़ों सहित दर्शाया गया है।उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में किसानों की उन्नति हरियाणा की प्रगति, नम्बरदारों की हितैषी सरकार, ईज ऑफ डूईंग बिजनैस, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, अंतर जिला परिषद का गठन करने वाला हरियाणा पहला राज्य, हरियाणा में कर्मचारियों व पैंशन धारकों के लिए कैशलैश चिकित्सा सुविधा लागू, खुले में शौच मुक्त प्रदेश बनाने केलिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण, अध्यापकों के लिए ऑन लाईन स्थानांतरण नीति, सीएम विंडों के माध्यम से शिकायतों का समाधान, अन्तोदय की दिशा में एक और कदम बीपीएल एवं एएवाई कार्ड धारकों को राशन डिपू पर गेंहू, चीनी, सरसों का तेल के साथ- साथ अब बाजरा मक्का भी, आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य, हरियाणा में गन्ने का भाव देश में सर्वाधिक, देश का पहला उपरगामी रेलवे ट्रैक रोहतक में, हिसार में बना प्रदेश का पहला हवाई अड्डïा सहित अन्य उपलब्धियों को दिखाया गया है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से सम्बन्धित योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में गैलरियां बनाई गई है जिनमें विभिन्न मॉडलों के माध्यम से पर्यटकों को जानकारी दी जा रही है। इस प्रदर्शनी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग, प्रबंधक निदेशक सहकारी चीनी मिल प्रसंघ, निदेशक मत्स्य पालन विभाग, महानिदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, महानिदेशक अभिलेखागार विभाग, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं विभाग, विकास एवं पंचायत निदेशालय, निदेशक अक्षय उर्जा विभाग, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वन विभााग, महानिदेशक कृषि विभाग, चेयरमैन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रबंधक निदेशक हैफेड, प्रबंधक निदेशक विद्युत प्रसारण निगम, महानिदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग, महानिदेशक राज्य परिवहन विभाग, प्रबंधक निदेशक इलेक्ट्रोनिक्स विकास निगम (हारट्रोन), निदेशक महिला एवं बाल विभाग, प्रबंधक निदेशक औद्योगिक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास निगम, महानिदेशक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत दूरसंचार विभाग, महानिदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महानिदेशक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, महानिदेशक उद्यान विभाग, निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, महानिदेशक तकनीकी शिक्षा विभाग, मुख्य प्रशासक कृषि विपणन बोर्ड, प्रबंधक निदेशक कृषि उद्योग निगम, मुख्य कार्यकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, सचिव राज्य सैनिक बोर्ड, प्रबंधक निदेशक बीज विकास निगम, पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी को रोजाना हजारों लोग देखकर रहे है।

 

Tags: DIPR HARYANA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD